फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Tripura state in charge attack case ECI directs immediate removal of SDPO and ps in charge

त्रिपुरा: कांग्रेस के राज्य प्रभारी पर हमला, ECI ने SDPO और थाना प्रभारी को तत्काल हटाने का दिया निर्देश

Fri, 20 Jan 2023 05:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अगरतला Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 20 Jan 2023 05:31 PM IST
सार

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि उसने तीन विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिन्हें स्थिति का जायजा लेने, सीएपीएफ की उचित तैनाती सुनिश्चित करने, प्रवर्तन उपायों को तेज करने और आयोग को वास रिपोर्ट करने के लिए तुरंत राज्य में जाने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Congress Tripura state in charge attack case ECI directs immediate removal of SDPO and ps in charge
भारत निर्वाचन आयोग

विस्तार

पश्चिम त्रिपुरा के जिरानिया में एआईसीसी के राज्य प्रभारी पर कथित हमले को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कार्रवाई की है। आयोग ने जिरानिया अनुमंडल के एसडीपीओ को तत्काल निलंबित करने और हटाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रानी बाजार थाने के प्रभारी अधिकारी और जिरानिया के थाना प्रभारी को तत्काल हटाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


 

चुनाव आयोग ने नियुक्त किए तीन पर्यवेक्षक
चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बताया कि उसने तीन विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिन्हें स्थिति का जायजा लेने, सीएपीएफ की उचित तैनाती सुनिश्चित करने, प्रवर्तन उपायों को तेज करने और आयोग को वास रिपोर्ट करने के लिए तुरंत राज्य में जाने के लिए कहा गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार को आईं गंभीर चोटें : चुनाव आयोग
आयोग ने कहा, राज्य सरकार की रिपोर्ट ने पुष्टि की कि डॉ. अजय कुमार को गैरकानूनी (घटना उस क्षेत्र में हुई जहां जिला अधिकारियों द्वारा अनुमति नहीं दी गई थी) रैली में मामूली चोटें आईं हैं, जबकि यह सच नहीं है। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। 
 

विज्ञापन

15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए थे
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया था कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया सब-डिवीजन में चार स्थानों पर एक बाइक रैली के दौरान भाजपा के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया, जिसमें एआईसीसी महासचिव अजय कुमार सहित 15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने कहा था कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में अज्ञात बदमाशों द्वारा हमले किए गए और इसमें 10 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए। 

आयोग ने सीईओ के कार्यालय को मुख्य सचिव के माध्यम से डीजीपी त्रिपुरा से एक रिपोर्ट प्राप्त करने और 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक जमा करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि मैं जांच रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद चुनाव आयोग को भेजूंगा। यह घटना बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed