फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to stake claim to form govt in Goa after Karnataka crisis says Yatish Naik

कर्नाटक के बाद चार राज्यों में सियासी तूफान, कांग्रेस और आरजेडी ठोकेगी सरकार बनाने का दावा

Fri, 18 May 2018 05:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 05:16 AM IST
विज्ञापन
Congress to stake claim to form govt in Goa after Karnataka crisis says Yatish Naik

कर्नाटक में सबसे बड़े दल के रूप में भाजपा को मौका दिए जाने के बाद गोवा व मणिपुर में कांग्रेस और बिहार में राजद ने भी सरकार बनाने के लिए दावा पेश करने का फैसला किया है। गोवा में भाजपा की सरकार है जबकि बिहार में उसकी जदयू के साथ गठबंधन सरकार है।

विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है देश में एक ही नियम-कानून लागू होता है। लिहाजा गोवा, मणिपुर, मेघालय और बिहार में भाजपा-एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा देना चाहिए। बिहार में राजद और गोवा, मणिपुर और मेघालय में कांग्रेस राज्यपाल से मुलाकात कर अपना दावा पेश करने की रणनीति बना रही है। गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने कहा कि वे शुक्रवार की सुबह राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मुलाकात करेंगे और अपना दावा पेश करेंगे।
विज्ञापन



 
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका दिया गया है तो बिहार में भी हमें अवसर दिया जाए, हम बहुमत साबित कर देंगे। उन्होंने कहा शुक्रवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक से दोपहर 1 बजे सभी विधायकों के साथ मुलाकात कर पार्टी का पक्ष रखेंगे। हम राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि वो राज्यपाल को बिहार के जनादेश का चीरहरण कर चोर दरवाजे से बनी सरकार को बर्खास्त करने का निर्देश देकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण दें।


 



कर्नाटक में भाजपा के बहुमत साबित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 'भाजपा कैसे बहुमत साबित करेगी? भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के पास इसके लिए सिर्फ एक ही रास्ता है। वह विरोधी दलों के विधायकों के घरों पर सीबीआई और ईडी के छापे लगवाएंगे। यह एक पूरी तरह से तानाशाही है। अगर आज हम इनके खिलाफ एकत्रित नहीं होते हैं तो कल किसी और राज्य में ऐसा ही होगा जैसा आज कर्नाटक में हो रहा है।'


बता दें कि कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 222 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 वहीं अन्य को 2 सीटों पर जीत मिली है। राज्य के गवर्नर वाजुभाई वाला ने भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दिया और गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed