फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to organise a mahangai hatao rally in Delhi on 12th December Sonia Gandhi and Rahul Gandhi will address the rally Latest News Update

'महंगाई हटाओ' रैली: महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को दिल्ली में रैली निकालेगी कांग्रेस, सोनिया-राहुल सभा को करेंगे संबोधित

Fri, 26 Nov 2021 03:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 26 Nov 2021 03:39 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Congress to organise a mahangai hatao rally in Delhi on 12th December Sonia Gandhi and Rahul Gandhi will address the rally Latest News Update
सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। इसके तहत कांग्रेस 12 दिसंबर को दिल्ली में 'महंगाई हटाओ' रैली निकालने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर कांग्रेस ने बीते दिन पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर अहम बैठक की थी। इसमें आगामी सत्र में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई और तय किया गया कि किन-किन मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। वरिष्ठ नेता एके एंटनी, आनंद शर्मा, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, के सी वेणुगोपाल, के सुरेश, रवनीत बिट्टू, जयराम रमेश इस बैठक में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया था कि कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक में पार्टी ने कई अहम फैसले किए हैं। इसमें मुद्रास्फीति, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें, चीन की आक्रामकता और जम्मू-कश्मीर जैसे मुद्दे शामिल हैं। संसद में इन मुद्दों पर विपक्षी दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों को भी तेज किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न दलों के नेताओं को भी बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
इस बीच कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें पार्टी ने अपने सभी सांसदों को संसद में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें बिना किसी असफलता के उपस्थित रहने और पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए कहा गया है।


विपक्षी दलों के साथ रणनीति बनाएंगे खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खर्गे ने संसद सत्र की रणनीति पर चर्चा करने के लिए 29 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है। इसी दिन से संसद सत्र शुरू हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed