Maharashtra: पूर्व CM चाव्हाण को याद आए जेपी, बोले- 1977 के सिद्धांत पर होगा गठबंधन, कांग्रेस करेगी नेतृत्व
Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने पीटीआई के साथ साक्षात्कार में इस बात पर भी भरोसा जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना की तरह कांग्रेस में कोई बिखराव नहीं होगा। चाव्हाण ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष का गठबंधन 1977 में जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों के आधार पर आकार लेता दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चाव्हाण ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में प्रदेश स्तर और और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की भूमिका के बारे में बड़ी बात कही है। महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी एनसीपी में टूट के बाद पूर्व सीएम चाव्हाण ने कहा कि एनसीपी और शिवसेना में फूट के बाद कांग्रेस प्रदेश में विपक्ष का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव में महा विकास अगाड़ी के हिस्से के रूप में ही चुनाव लड़ेगी।
पूर्व सीएम बोले- एनसीपी और शिवसेना की तरह कांग्रेस में नहीं होगा कोई बिखराव
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने पीटीआई के साथ साक्षात्कार में इस बात पर भी भरोसा जताया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना की तरह कांग्रेस में कोई बिखराव नहीं होगा। चाव्हाण ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष का गठबंधन 1977 में जयप्रकाश नारायण के सिद्धांतों के आधार पर आकार लेता दिख रहा है। इमरजेंसी के दौरान जेपी के सिद्धांतों पर चलकर लोकसभा चुनावों में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पराजित किया था।
चाव्हाण बोले- 2024 के लिए 1977 के सिद्धांत पर आकार ले रहा विपक्ष का गठबंधन
चाव्हाण बोले, "भले ही जेपी ने हमें (कांग्रेस) को हराया था पर सिद्धांत नहीं बदलते। उन्होंने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार का विरोध कर रहे दलों को एकजुट किया था। उस समय इस बात पर कोई तकरार नहीं थी कि प्रधानामंत्री कौन बनेगा। जेपी ने गठबंधन का नेतृत्व किया था पर वे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं थे।" महाराष्ट्र के पूर्व पीएम ने कहा कि वर्तमान में जो विपक्ष का गठबंधन आकार ले रहा है वह भी उसी दिशा में जा रहा है। चाव्हाण ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष की तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने का है। हम पूरे देश में एक के खिलाफ एक की रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारकर भाजपा से मुकाबला करेंगे।