फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress to boycott Odisha Speaker's election on Sep 21 today news updates in hindi

Updates: ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेगी कांग्रेस; पीएम डिग्री विवाद में केजरीवाल को झटका

Fri, 15 Sep 2023 03:31 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 15 Sep 2023 03:31 AM IST
सार

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होने वाला है। 12 मई को बिक्रम केशरी अरुखा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है। उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह अब अध्यक्ष के प्रभारी हैं।

विज्ञापन
Congress to boycott Odisha Speaker's election on Sep 21 today news updates in hindi
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

ओडिशा कांग्रेस के विधायक 21 सितंबर को होने वाले विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का बहिष्कार करेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के विधायक चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे। इसका कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन मतदान होगा उस दिन पश्चिमी ओडिशा का प्रमुख त्योहार नुआखाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह त्योहार राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में दो दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर राज्य के पश्चिमी हिस्से के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। बता दें कि ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होने वाला है। 12 मई को बिक्रम केशरी अरुखा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली है। उपाध्यक्ष रजनीकांत सिंह अब अध्यक्ष के प्रभारी हैं।

विज्ञापन

एनआईबी-सीआईडी ने 15 दिनों में 336 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया 
नारकोटिक्स इंटेलिजेंस ब्यूरो के आपराधिक जांच विभाग (एनआईबी-सीआईडी) ने 336 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 1,184 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत 1,18,40,000 रुपये है। एनआईबी-सीआईडी ने यह कार्रवाई 15 दिनों (28 अगस्त 2023 से 11 सितम्बर 2023 तक) की है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में 13 महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। 

इसके अलावा, एनआईबी सीआईडी ने इस अवधि के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी पर 87 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
 

भ्रष्ट लोग चला रहे बंगाल की सरकार : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, भ्रष्ट लोग बंगाल की सरकार चला रहे हैं। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे प्रधान ने बृहस्पतिवार को कहा कि सिर्फ सारधा चिटफंड या नारद स्टिंग कांड ही नहीं, बल्कि शिक्षक भर्ती घोटाला से लेकर केंद्रीय योजनाओं में लूट, कोयला व गाय की तस्करी तक बंगाल में होती है। धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल में कुलपतियों की नियुक्ति पर बढ़ते विवाद के बीच कहा कि राज्यपाल (सीवी आनंद बोस) को कुलपतियों की नियुक्ति का अधिकार है। राज्य सरकार को अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग जैसी घटनाएं दोबारा न हों।  

विज्ञापन

जनसेना और टीडीपी मिलकर लड़ेंगे आगामी चुनाव : पवन कल्याण
जनसेना और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) आगामी चुनाव मिलकर लड़ेंगे। जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने बृहस्पतिवार को यह एलान किया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश वाईएसआरसीपी के शासन को और बर्दाश्त नहीं कर सकता है। पवन कल्याण ने यह घोषणा राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात के बाद की। कल्याण की पार्टी आंध्र प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की साझेदार है। 

नागपुर में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा
ऑनलाइन गेम धोखाधड़ी जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के नागपुर में एक व्यक्ति के आवास पर छापे के बाद 11.80 करोड़ रुपये के कथित हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 58 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में शांति नगर में अन्वेष उर्फ अवकाश जैन के आवास पर छापे मारे गए और दस्तावेज बरामद किए गए, जिसमें कथित तौर पर उनके और गोंदिया निवासी सोंटू जैन के बीच पिछले तीन वर्षों में 11.80 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का पता चला था। 

आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर विहिप के पूर्व नेता गिरफ्तार
तमिलनाडु में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व नेता आरबीवीएस मणियन को बीआर आंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी पर बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मणियन ने कहा था कि संविधान का कोई एक व्यक्ति निर्माता नहीं था बल्कि राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में 300 सदस्यों ने अंतिम रूप दिया था। अगर वे कहेंगे कि आंबेडकर उनकी जाति के नहीं हैं तो लोग उन्हें वोट देना बंद कर देंगे।

डिग्री विवाद में केजरीवाल व संजय सिंह को झटका, याचिका खारिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता के बारे में टिप्पणियों को लेकर आपराधिक मानहानि मामले में निचली अदालत की ओर से जारी किए समन को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की याचिका को अहमदाबाद की सत्र अदालत ने खारिज कर दिया। दोनों आप नेताओं को अगली सुनवाई की तारीख पर ट्रायल कोर्ट के सामने पेश होना होगा। सत्र न्यायाधीश जेएम ब्रह्मभट्ट ने दोनों आप नेताओं को तलब करने के ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।  

यह है मामला
पीएम की डिग्री की जानकारी मांगने वाला मामला सात साल पुराना है। दरअसल अप्रैल 2016 में, केंद्रीय सूचना आयोग ने केजरीवाल से उनके चुनावी फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) के बारे में जानकारी मांगी थी। इसी दौरान केजरीवाल ने आयोग से कहा था कि वह सीआईसी को अपने बारे में आवश्यक जानकारी देने के लिए तैयार हैं, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पीएम को भी उनकी शैक्षिक डिग्री के विवरण का खुलासा करने के लिए कहा जाना चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed