फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress taunt on Modi government Over 100 Crore Vaccnation Surjewala said that Celebration will not heal wounds it is time for accountability

मोदी सरकार पर कांग्रेस का तंज: सुरजेवाला बोले- जश्न मानने से जख्म नहीं भरेंगे, यह जवाबदेही का समय

Thu, 21 Oct 2021 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Oct 2021 10:19 PM IST
सार

पार्टी ने कोरोना से हुई मौतों के साथ इससे जुड़े अन्य पहलूओं की निष्पक्ष जांच के लिए कोरोना जांच आयोग के गठन की मांग की है। पार्टी ने टीकाकरण के सौ करोड़ डोज को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

विज्ञापन
Congress taunt on Modi government Over 100 Crore Vaccnation Surjewala said that Celebration will not heal wounds it is time for accountability
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस का कहना है कि कोरोना टीकाकरण को लेकर जश्न मनाने से देश के लोगों को मिले जख्म नहीं भर जाएंगे। पार्टी ने कोरोना से हुई मौतों के साथ इससे जुड़े अन्य पहलूओं की निष्पक्ष जांच के लिए कोरोना जांच आयोग के गठन की मांग की है। पार्टी ने टीकाकरण के सौ करोड़ डोज को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं। पार्टी का कहना है कि अब भी देश के 32 करोड़ लोगों को एक भी टीका नहीं लगा है। 42 करोड़ लोगों को टीके की एक डोज लगी है। ऐसे में करीब 106 करोड़ डोज कब तक लग पाएगी? प्रधानमंत्री ने इस साल दिसंबर तक सभी वयस्कों के टीकाकरण की घोषणा की है।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए खुद की जान की परवाह न करने और कोरोना टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति देश कृतज्ञता जाहिर करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि टीकाकरण को लेकर जश्न मनाने से देश के लोगों के जख्म नहीं भर जाएंगे। सरकार ने कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन न कर प्रपंच और स्वांग रच अपनी पीठ थपथपाने का काम किया है। मोदी सरकार के निकम्मेपन, आपराधिक लापरवाही, टीकाकरण की नीतियां बार-बार बदलने और लाखों लोगों की जान जोखिम में डालने पर जवाब मांगने का समय आ गया है।
विज्ञापन


आयोग करे कोरोना मौतों की जांच
सुरजेवाला ने एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दुनिया के टॉप 20 देशों में टीकाकरण में भारत 19वें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आपराधिक लापरवाही हुई, ऑक्सीजन के लिए लोग बेहाल थे, आवश्यक इंजेक्शन, दवाओं की कालाबाजारी हुई, अस्पतालों में वेंटीलेटर वाले बेड नहीं थे। उस दौरान एक ऐसी सरकार थी जिसने देश को असहाय, बेबसी और क्रूरता के मोड़ पर खड़ा कर दिया था। श्मशानों में लाइन लगी थी, गंगा किनारे शव नजर आ रहे थे। एजेंसियों के सर्वे के मुताबिक 40 से 65 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। इसलिए जांच आयोग का गठन किया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो। आयोग भविष्य के स्वास्थ्य के लिए रचनात्मक सुझाव दे और दोबारा सर्वे कर मौत की सच्चाई सामने लाए। जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल टैक्स से टीकाकरण होने के बयान पर उठाया सवाल
सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बयान देते हैं कि पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि मुफ्त टीकाकरण हो रहा है। ईंधन की कीमत में शामिल टैक्स से फ्री वैक्सीनेशन हो रहा है। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि अगर 103 करोड़ वयस्कों का भी फ्री टीकाकरण होता है तो दो सौ रुपये प्रति टीके के हिसाब से 20 हजार छह सौ करोड़ बनते हैं। इसमें निजी अस्पतालों में शुल्क वाला टीकाकरण भी शामिल कर लें। वहीं मोदी सरकार ने अकेले पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर एक लाख 25 हजार करोड़ वसूला है। ऐसे में तो तत्काल कीमतें कम होनी चाहिए।


कंपनियों को लाइसेंस क्यों नहीं
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कई कंपनियां लाइसेंस मांग रही हैं लेकिन उन्हें मंजूरी नहीं मिल रही। पांच से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण पर भी अब तक मंजूरी नहीं मिली है जबकि स्कूल खोले जा रहे हैं। जॉनसन एंड जॉनसन की 35 लाख डोज वैक्सीन हिमाचल के कसौली में रोक रखी है जो एक्सपायर हो जाएगी। उसका इस्तेमाल क्यों नहीं हो रहा है? भारत बायोटेक की भारतीय वैक्सीन को आज तक डब्ल्यूएचओ ने मंजूरी नहीं दी। जाइडस कैडिला अहमदाबाद में बच्चों की वैक्सीन बना रही है लेकिन सप्लाई नहीं कर रही है। सरकार सीरम इंस्टीट्यूट को भी क्लीयरेंस नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed