फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Targets PM Modi over Donald Trump praise of Pakistan

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: 'विश्वगुरु की असलियत दुनिया के सामने', ट्रंप की पाकिस्तान की तारीफ पर उठाए सवाल

Sat, 28 Feb 2026 12:20 PM IST
Love Gaur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Love Gaur Updated Sat, 28 Feb 2026 12:20 PM IST
सार

Congress Targets PM Modi: कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान की तारीफ करने पर पीएम मोदी को घेरा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए मोदी सरकार की नीति पर सवाल उठाएं हैं। 
 

विज्ञापन
Congress Targets PM Modi over Donald Trump praise of Pakistan
जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पाकिस्तान की तारीफ और अफगानिस्तान के साथ उसके युद्ध में समर्थन पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने इसे 'भारतीय हग्लोमेसी' (Indian huglomacy) के लिए एक और झटका बताया है और कहा है कि दुनिया खासकर अमेरिका अब 'स्वयंभू विश्वगुरु' की असलियत समझ चुकी है।
विज्ञापन


ट्रंप का PAK को 'पूर्ण समर्थन', कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर शनिवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रंप ने एक बार फिर पाकिस्तान की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं, जिनके भड़काऊ बयानों ने पाकिस्तान द्वारा रचे गए आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की थी। यह अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की ओर इशारा था।
विज्ञापन

 

जयराम रमेश ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप का अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के युद्ध में पूर्ण और स्पष्ट समर्थन 'भारतीय हग्लोमेसी' के लिए एक और झटका है।'


आर्थिक कूटनीति की विफलता का आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ भारत की आर्थिक कूटनीति बुरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एकतरफा व्यापार समझौते के सामने घुटने टेक दिए, जिसमें भारत ने अमेरिकी किसानों से आयात की बड़ी प्रतिबद्धताएं कीं, जबकि अमेरिका ने भारत से बड़े निर्यात की अस्पष्ट प्रतिबद्धताएं कीं।

कांग्रेस ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस समझौते के कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने भारत से सौर मॉड्यूल पर 125.87 प्रतिशत का आयात शुल्क लगा दिया।

रणनीतिक कूटनीति पर वार
जयराम रमेश ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की रणनीतिक कूटनीति को बार-बार झटके दिए हैं, क्योंकि वे लगातार पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के करीब आते रहे और भारत और पाकिस्तान को एक साथ जोड़ते रहे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री अपने तरीकों से पुरस्कार जीत सकते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि स्वयंभू विश्वगुरु का पर्दाफाश हो गया है और दुनिया, खासकर अमेरिका, ने उनकी असलियत समझ ली है।'

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान के समर्थन में उतरे ट्रंप: शहबाज और मुनीर की शान में पढ़े कसीदे, किया बड़ा एलान

ट्रंप की पाकिस्तान पर टिप्पणी
यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, ट्रंप ने कहा था कि वे पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छा संबंध रखते हैं और देश बहुत अच्छा कर रहा है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लड़ाई को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने के सवाल पर ट्रंप ने कहा, 'मैं करूंगा, लेकिन मेरा पाकिस्तान के साथ बहुत अच्छा संबंध है, बहुत, बहुत अच्छा। वहां के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख दोनों ही शानदार नेता हैं। मैं उन दोनों का बहुत सम्मान करता हूं। पाकिस्तान इस समय बहुत अच्छा कर रहा है।'

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed