फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress takes dig at govt over absence of heads of state of China Russia at G20 Summit

G20: 'पुतिन-जिनपिंग के नहीं आने से सवाल उठेंगे, जयशंकर से जवाब की उम्मीद', कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 07 Sep 2023 06:52 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 07 Sep 2023 06:52 PM IST
सार

जी 20 शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज सहित कई देशों के प्रमुख आने वाले हैं।

विज्ञापन
Congress takes dig at govt over absence of heads of state of China Russia at G20 Summit
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस ने जी20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के न आने से सवाल खड़े होंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उम्मीद है कि वह इस पर जवाब देंगे। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि जब करोड़ों रुपये खर्च करके इतना बड़ा आयोजन हो रहा है, तो सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश को इसका कुछ लाभ हो।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को जी20 की बारी-बारी से मिलने वाली रोटेशनल अध्यक्षता हासिल हुई है। आपने कार्यक्रम का आयोजन बहुत अच्छा किया है। इसमें दो राष्ट्राध्यक्ष नहीं आ रहे हैं, तो सवाल उठेंगे और जवाब की उम्मीद भी होगी। हमारे विदेश मंत्री काबिल हैं, पढ़े लिखें हैं, लेकिन आजकल बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि वह अपने विभाग को लेकर कुछ कहेंगे।
विज्ञापन


जी 20 शिखर सम्मेलन भारत की अध्यक्षता में नौ और 10 सितंबर को नई दिल्ली में हो रहा है। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा जैसे दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed