फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress suspendeds five MLAs who joined BJP backed MDA in Meghalaya

मेघालय: भाजपा समर्थित एमडीए में शामिल हुए पांच विधायकों को कांग्रेस ने किया निलंबित

Wed, 16 Feb 2022 12:47 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, शिलांग
पीटीआई, शिलांग Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Feb 2022 12:47 AM IST
सार

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्हें अपना विचार बदलने और अपना समर्थन वापस लेने के लिए दस दिन का समय दिया गया है, अन्यथा उनको कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Congress suspendeds five MLAs who joined BJP backed MDA in Meghalaya
मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले विधायक - फोटो : twitter

विस्तार

भाजपा समर्थित और नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) की अगुवाई वाले मेघालय लोकतांत्रित गठबंधन (एमडीए) में शामिल होने वाले पांच विधायकों को कांग्रेस ने किया निलंबित कर दिया है। साथ ही अपना विचार बदलने के लिए पार्टी ने दस दिन का समय दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के पार्टी प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि सभी पांच विधायक जो पिछले हफ्ते मेघालय जनतांत्रिक गठबंधन (एमडीए) में शामिल हुए थे, लेकिन कांग्रेस नहीं छोड़ी थी। उन्हें पार्टी द्वारा जारी पत्र दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खेमे में चले गए थे।
विज्ञापन


विधायकों को दस दिन का समय दिया गया है
राज्य में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने पांच विधायकों को निलंबित कर दिया है। उन्हें अपना विचार बदलने और अपना समर्थन वापस लेने के लिए दस दिन का समय दिया गया है, अन्यथा उनको कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। हालांकि किसी भी विधायक ने अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन उनमें से एक ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी ने लंबे समय से सांसदों की विभिन्न शिकायतों के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं एमडीए में शामिल होने वाले विधायक
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए निलंबित सीएलपी नेता अम्पारीन लिंगदोह ने कहा कि संगमा ने पांच विधायकों को आमंत्रित किया था। कांग्रेस के दर्जनभर विधायकों के शामिल होने पर तृणमूल कांग्रेस अचानक प्रदेश में विपक्ष के रूप में उभरी है।

मेघालय में कांग्रेस की विपक्ष बनने की संभावनाएं लगभग समाप्त
मेघालय में सत्ताधारी गठबंधन में भाजपा भी भागीदार है। पिछले साल नवंबर में यहां पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा समेत 12 कांग्रेस विधायक टीएमसी में शामिल हो गए थे। इसके बाद कांग्रेस के राज्य में केवल पांच विधायक ही बचे थे और इसके कुछ महीने बाद उन्होंने भी पाला बदल लिया। इससे कांग्रेस की राज्य में एक मजबूत विपक्ष बनने की संभावनाएं भी लगभग समाप्त हो गईं।


कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले ये विधायक एम अंपरीन लिंगडोह, पीटी साकमी, माइरलबोर्न साइम, किंफा एस मरबानियांग और मोहेंद्रो रापसांग हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पांचों विधायकों का गठबंधन में स्वागत किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed