{"_id":"625eea063f9941651460d687","slug":"congress-strategy-prashant-kishore-again-meets-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणनीति: प्रशांत किशोर के मामले पर कांग्रेस में गहन मंथन का दौर जारी, फिर की सोनिया से मुलाकात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रणनीति: प्रशांत किशोर के मामले पर कांग्रेस में गहन मंथन का दौर जारी, फिर की सोनिया से मुलाकात
Tue, 19 Apr 2022 10:27 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:27 PM IST
सार
पिछले चार दिनों के भीतर प्रशांत किशोर तीसरी बार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Prashant Kishore and Sonia Gandhi
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की ओर से अगले लोकसभा चुनाव और कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए पेश की गई रणनीति पर पार्टी के भीतर गहन मंथन का दौर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किशोर के साथ चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, के सी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की
इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान भी किशोर के विषय पर चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का यह समूह किशोर की रणनीति को लेकर चर्चा करेगा और कुछ दिनों के भीतर सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
पिछले चार दिनों के भीतर प्रशांत किशोर तीसरी बार सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इससे पहले किशोर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शनिवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के समक्ष पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई और अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति का खाका पेश किया।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने दिए कांग्रेस को अहम सुझाव
सूत्रों ने बताया कि किशोर ने सुझाव दिया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा जैसे कुछ राज्यों में कांग्रेस को नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी चाहिए और इन प्रदेशों में गठबंधन से परहेज करना चाहिए। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, अपनी प्रस्तुति में प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि कांग्रेस को लगभग 370 लोकसभा सीट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहिए।