फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Strategy for influencing Hindus to take part in every Major festival news in hindi

Congress Strategy: महाराष्ट्र में अब हिंदू त्योहारों में चढ़कर हिस्सा लेंगे कांग्रेस नेता, छवि बदलने के लिए पार्टी उठाएगी कदम

Thu, 02 Jun 2022 10:59 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 02 Jun 2022 10:59 PM IST
सार

शिर्डी चिंतन शिविर में पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण की अध्यक्षता वाली पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने सलाह दी है कि कांग्रेस की छवि को बदलने पर जोर दिया जाना चाहिए। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि नेताओं-कार्यकर्ताओं से हिंदू त्योहारों में बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए कहा जाएगा। 

विज्ञापन
Congress Strategy for influencing Hindus to take part in every Major festival news in hindi
महाराष्ट्र में कांग्रेस का चिंतन शिविर। - फोटो : Social Media

विस्तार

देश में बढ़ते धार्मिक ध्रुवीकरण को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस चौकन्नी हो गई है। अहमदनगर जिले के शिर्डी में हुए दो दिवसीय चिंतन शिविर में इसे लेकर मंथन किया गया है। इसमें पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे हिंदू विरोधी छवि को बदलने के लिए हिंदू त्योंहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
विज्ञापन


शिर्डी चिंतन शिविर में पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण की अध्यक्षता वाली पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने सलाह दी है कि कांग्रेस की छवि को बदलने पर जोर दिया जाना चाहिए। इसलिए प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि नेताओं-कार्यकर्ताओं से हिंदू त्योहारों में बढ़-चढ़कर शामिल होने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस के चिंतन शिविर के अंतिम दिन पार्टी की छवि बदलने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान विदर्भ के कांग्रेस नेताओं ने नागपुर में राम नवमी उत्सव से कांग्रेस नेताओं की दूरी पर सवाल उठाए। दो दिनों की चर्चा के बाद पार्टी इस निष्कर्ष पर पहुंची कि भाजपा द्वारा गढ़ी गई कांग्रेस की हिंदू विरोधी छवि से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है। चर्चा के दौरान नेताओ ने कहा की फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नेतृत्व और हिंदू विरोधी छवि ही है। इसे दूर करना जरूरी है, ताकि पार्टी को लेकर लोगों की धारणा बदल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र कांग्रेस में 50 फीसदी युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस के चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए 50 फीसदी पद युवाओं को देने का निर्णय़ लिया गया। पार्टी के नेता मुनाफ हकीम ने बताया कि राज्यस्तर से लेकर जिलास्तर तक 50 फीसदी युवा (50 साल से कम) और 50 फीसदी वरिष्ठजनों (50 से ऊपर) को पद दिया जाएगा। इससे पार्टी में युवा जोश का संचार होगा और पार्टी महाराष्ट्र में खोई हुई अपनी राजनीतिक जमीन फिर से हासिल कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed