फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress special group meeting start brainstorming on many issues including election results

चुनावी नतीजों सहित कई मुद्दों पर मंथन के लिए कांग्रेस विशेष समूह की बैठक शुरू, पटेल और खड़गे पहुंचे

Fri, 25 Oct 2019 12:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 25 Oct 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
Congress special group meeting start brainstorming on many issues including election results
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी के विशेष समूह की बैठक शुक्रवार को यहां आरंभ हो गई जिसमें महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने और भविष्य की रणनीति पर पार्टी का रूख तय करने के मकसद से हाल ही में सोनिया गांधी ने 17 सदस्यीय विशेष समूह का गठन किया है, जिसकी यह पहली बैठक है। 
विज्ञापन


इस बैठक के बाद सोनिया गांधी ने शुक्रवार शाम को ही राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के मुद्दे पर भी कांग्रेस की रणनीति तय करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के इस विशेष समूह में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, रणदीप सुरजेवाला और सुष्मिता देव तथा कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।


विशेष समूह की बैठक में दो राज्यों के विधानसभा चुनाव एवं कुछ अन्य राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव के गुरुवार को घोषित किए गए नतीजों के साथ ही संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों, अर्थव्यवस्था की स्थिति, पीएसयू के मुद्दे और कुछ अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा तथा पार्टी का आगे का रुख एवं नीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed