एके एंटनी और अहमद पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे कांग्रेस विशेष समिति की बैठक में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की सहायता के लिए बनाई गई कांग्रेस विशेष समिति की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक होगी। यह समिति कांग्रेस अध्यक्ष को संगठन और परिचालन मामलों में सहायता करने के लिए बनाई गई थी। एके एंटनी, अहमद पटेल, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता समिति के सदस्य हैं।
Congress Special Committee, which was set up to assist party president on organisation & operational matters, to meet tomorrow through video conferencing. Senior Congress leaders including AK Antony, Ahmed Patel, KC Venugopal & RS Surjewala are members of the committee.
— ANI (@ANI) November 16, 2020विज्ञापन
राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू
कांग्रेस ने राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को होने जा रही कांग्रेस विशेष समिति की बैठक में भी इसपर चर्चा हो सकती है।जानकारी के मुताबिक, दिसंबर में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। दिसंबर में ही कार्यसमिति की बैठक में राहुल के नाम पर प्रस्ताव पारित होगा। इसके बाद जनवरी में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाकर राहुल के नाम पर मुहर लगेगी।
अधिवेशन में नई कार्यसमिति के 12 सदस्यों का भी चुनाव होगा, वहीं अन्य 12 सदस्य चुनने का अधिकार नए अध्यक्ष का होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अध्यक्ष चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है और इसे टाला नहीं जा सकता। वहीं, राहुल समर्थक नेता भी आश्वस्त हैं कि बिहार व कई राज्यों में उपचुनाव के नतीजों को संगठन के नेतृत्व से नहीं जोड़ना चाहिए।
राहुल के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव जीते भी हैं। इससे पहले, कांग्रेस के 23 नेताओं के नेतृत्व के खिलाफ मुखर व खुला पत्र लिखने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यसमिति की बैठक में पद छोड़ने की पेशकश की थी। काफी मान मनौव्वल के बाद वह अगले चुनाव तक अंतरिम अध्यक्ष पद संभालने को तैयार हुई थी। लिहाजा अब कोरोना नियमों में ढील मिलने के बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाकर उसमें फैसला लेना चाहती है।