{"_id":"5bb49119867a55014118eec5","slug":"congress-social-media-cell-chief-divya-spandana-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख दिव्या का इस्तीफा महज अफवाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट करने वाली कांग्रेस मीडिया सेल प्रमुख दिव्या का इस्तीफा महज अफवाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 03 Oct 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
दिव्या स्पंदना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की प्रमुख दिव्या स्पंदना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक स्पंदना को पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि उन्हें किसी महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। और देर शाम उन्होंने इन सारी अटकलों को हास्यास्पद बताते हुए अपनी इस्तीफे की बात का खंडन कर दिया।
बता दें कि स्पंदना तब विवादों में आ गईं थीं जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इसके बाद उनके खिलाफ लखनऊ में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। खबर आई की इसी के चलते स्पंदना ने इस्तीफा दिया है। इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। सोशल मीडिया में लोगों ने कहा कि उन्होंने ऐसा करके देश का अपमान किया है।
मालूम हो कि पूर्व सांसद दिव्या स्पंदना ने राफेल डील के मामले में पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने पीएम मोदी का एक विवादस्पद फोटो ट्वीट किया था। इसके बाद एडवोकेट सैय्यद रिजवान अहमद ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में देशद्रोह और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता सैय्यद रिजवान अहमद की तहरीर पर 25 सितंबर को दिव्या के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है।