फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams BJP for Using lotus featuring in G20 logo

G-20 Logo: जी-20 के लोगो को लेकर भड़की कांग्रेस, कहा-अपना प्रचार कर रही मोदी सरकार, भाजपा ने किया पलटवार

Wed, 09 Nov 2022 03:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 09 Nov 2022 03:13 PM IST
सार

G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने जा रहा है और कल यानी मंगलवार को ही प्रधानमंत्री  मोदी ने  G-20 की अध्यक्षता का लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया था।

विज्ञापन
Congress slams BJP for Using lotus featuring in G20 logo
जी-20 लोगो पर विवाद - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

कांग्रेस ने बुधवार को जी-20 के लोगो में कमल के फूल के इस्तेमाल को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि G-20 के लोगो में भाजपा के चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल किया गया है। इससे साफ पता चलता है कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहते हैं। बता दें कि G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करने जा रहा है और कल यानी मंगलवार को ही प्रधानमंत्री  मोदी ने  G-20 की अध्यक्षता का लोगो, थीम और वेबसाइट को लॉन्च किया था। G20 के इस लोगो पर कमल का फूल भी है  और इसी पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। 

विज्ञापन


जी-20 का लोगो भी BJP का चुनाव चिन्ह बन गया: जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जी-20 का लोगो भी भाजपा का चुनाव चिन्ह बन गया है। जयराम रमेश ने कहा कि एक वैश्विक संगठन की मेजबानी के लिए जारी लोगो पर कमल की फोटो होना एक तरह की बेशर्मी है। जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुएकहा कि  70 साल पहले, नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भाजपा का चुनाव चिन्ह  G20 की अध्यक्षता का आधिकारिक लोगो बन गया है!  हमें पता था कि मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे।
विज्ञापन


नेहरू ने कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल घोषित किया था: भाजपा
70 साल पहले जब जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे तब कमल को भारत का राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था। क्या वह भी आपको 'चौंकाने वाला'  लगता है? बीटीडब्ल्यू और कांग्रेस सरकारों ने लगातार कमल के प्रतीक के साथ मुद्रा सिक्के जारी किए हैं और अब राष्ट्रीय प्रतीक कमल के ऊपर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि एक संदेश: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने G-20 के लोगो को लॉन्च करते हुए कहा था कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed