फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress slams BJP for criticising ex-army chief Deepak Kapoor News in Hindi

Congress: पूर्व सेनाध्यक्ष पर BJP की टिप्पणी के बाद कांग्रेस का पलटवार, राहुल के साथ यात्रा में हुए थे शामिल

Mon, 09 Jan 2023 03:02 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 03:02 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा से होकर गुजर रही है। रविवार को इस यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर के साथ अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ जनरल दीपक कपूर की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। 

विज्ञापन
Congress slams BJP for criticising ex-army chief Deepak Kapoor News in Hindi
राहुल गांधी के साथ पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर की आलोचना के बाद कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा बहादुर दिलों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा से होकर गुजर रही है। रविवार को इस यात्रा में पूर्व सेना प्रमुख दीपक कपूर के साथ अन्य सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी भी शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी के साथ जनरल दीपक कपूर की तस्वीरें भी सामने आईं थीं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय ने उठाया आदर्श घोटाले का मुद्दा
राहुल गांधी के साथ जनरल कपूर की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने आदर्श घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। कपूर को अन्य वरिष्ठ सैन्य कर्मियों के साथ आदर्श घोटाले में आरोपित किया गया था। उन्होंने कहा, जांच समिति की राय थी कि सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए उन्हें किसी भी सरकारी पद या पद पर बैठने से रोका जाना चाहिए। 


कांग्रेस ने साधा निशाना 
मालवीय के ट्वीट पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेता ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, जनरल कपूर, 1971 के भारत-पाक युद्ध के दिग्गज हैं। उन्हें पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम और सेना पदक मिला है। 1967 से 2010 तक चार दशकों तक उन्होंने हमारे देश की सेवा की। हमारे बहादुर दिलों को बदनाम करने के लिए आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। इसके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने क्या आप ऐसे बीमार और भ्रष्ट दिमाग से कुछ बेहतर की उम्मीद कर सकते हैं। 

बता दें, दीपक कपूर के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल आरके हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल वीके नरूला, एयर मार्शल पीएस भंगू, मेजर जनरल सतबीर सिंह चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल डीडीएस संधू, मेजर जनरल बिशंबर दयाल, कर्नल रोहित चौधरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed