फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress silent on Rahul's presidential ship, Sonia Gandhi active in politics with illness

बीमारी के बावजूद सोनिया बनी रहेंगी अध्यक्ष, राहुल को कमान देने पर कांग्रेस चुप

Tue, 06 Jun 2017 08:22 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला/ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Jun 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
Congress silent on Rahul's presidential ship, Sonia Gandhi active in politics with illness
फाइल फोटो - फोटो : Getty images
कांग्रेस के अंदर और बाहर राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता पर उठ रहे सवालों के बीच पार्टी ने उन्हें संगठन की कमान सौंपने पर चुप्पी साध ली है। वहीं सोनिया गांधी बीमारी के बावजूद नए सिरे से सक्रिय हो रही हैं। मंगलवार को सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। उन्होंने पार्टी नेताओं को चुनावी हार से सबक लेने की नसीहत दी। साथ ही मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यसमिति की पिछले साल हुई बैठक में राहुल के नेतृत्व में आगे बढ़ने पर सहमति बनी थी। वरिष्ठ नेताओं ने इसके लिए बाकायदा प्रस्ताव पारित किया था। माना जा रहा था कि इस बैठक में राहुल के हाथों में संगठन की कमान सौंपी जा सकती है। मगर इस मुद्दे पर पार्टी ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


राज्यसभा में पार्टी के नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा, ‘कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे में यह मुद्दा शामिल नहीं था। इस मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई।’ कार्यसमिति में संगठन चुनाव के कार्यक्रम को हरी झंडी दे दी गई। अब 31 दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव 2015 से लगातार टल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बीमारी के बावजूद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राष्ट्रपति चुनाव के जरिये विपक्ष को एकजुट करने में सक्रिय हो गई हैं। खराब स्वास्थ्य के बावजूद पार्टी की सभी अहम गतिविधियों में हिस्सा ले रही हैं। दूसरे दल भी उनके नाम पर ही एक छत के नीच इकट्ठे होकर मोदी सरकार को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। वहीं राहुल अब भी पिछली बेंच पर ही बैठकर पार्टी का कामकाज देख रहे हैं।  राहुल के नेतृत्व में विपक्षी दल असहज महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed