{"_id":"6145d2f98ebc3eb750294d99","slug":"congress-shashi-tharoor-again-demanded-change-of-leadership-said-if-rahul-want-to-become-president-make-him-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस: थरूर ने फिर की नेतृत्व परिवर्तन की मांग, बोले- राहुल बनना चाहते हों अध्यक्ष तो जल्द बनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस: थरूर ने फिर की नेतृत्व परिवर्तन की मांग, बोले- राहुल बनना चाहते हों अध्यक्ष तो जल्द बनाएं
Sat, 18 Sep 2021 05:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 18 Sep 2021 05:22 PM IST
सार
कांग्रेस के जी-23 में शामिल रहे वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी का नेतृत्व जल्दी बदलने की मांग की है। अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति पूरा सम्मान जताते हुए उन्होंने यह मांग की।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व परिवर्तन की आवाज मुखर की है। शनिवार को उन्होंने कहा कि पार्टी को नया नेतृत्व चाहिए। यदि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनना चाहते हो तो, यह भी जल्दी होना चाहिए। पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
थरूर ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने के साथ ही मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कोई बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी खुद पद छोड़ना चाहती हैं, इसलिए पार्टी को नया नेता जल्द तय करना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें, थरूर कांग्रेस के उन 23 असंतुष्ट नेताओं में शामिल रहे हैं, जो पार्टी के नए नेतृत्व की मांग करता रहा है। पिछले साल जी-23 के नेताओं अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग की थी।
विज्ञापन
शनिवार को तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से चर्चा में थरूर ने कहा कि यदि राहुल गांधी पदभार संभालना चाहते हों, तो उन्हें यह जिम्मा जल्दी दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापसी चाहती है तो उसे जल्दी से बदलाव करते हुए चुनाव का सामना करने को तैयार हो जाना चाहिए। कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां चाहती हैं कि राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।