{"_id":"5fd8a8e94c772e49bc3e1ad2","slug":"congress-sets-in-motion-process-for-picking-new-chief-for-telangana-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना इकाई के नए प्रमुख को चुनने के लिए कांग्रेस ने की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना इकाई के नए प्रमुख को चुनने के लिए कांग्रेस ने की बैठक
Tue, 15 Dec 2020 05:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 15 Dec 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी के इस्तीफा के बाद कांग्रेस एक बार फिर अपने नए प्रदेश अध्यक्ष को चुनने की कवायद में लग गई है। बता दें कि शहर में हालिया नागरिक चुनावों में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रेड्डी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
वहीं नए प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए तेलंगाना कांग्रेस के प्रभारी मनिकम टैगोर ने प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के साथ बैठक की और इस विषय पर चर्चा की। टैगोर ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही नए अध्यक्ष को चुन लिया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में कांग्रेस को मात्र 2 सीट मिली थी, वहीं भाजपा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें प्राप्त की थी जबकि एआईएमआईएम ने 44 और टीआरएस ने सबसे अधिक 55 सीटें प्राप्त की थी।
विज्ञापन