फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Senior Leader Adhir Ranjan Chowdhury alleges BJP for scripting TMC Rift

TMC Rift: टीएमसी में जारी खींचतान पर कांग्रेस की टिप्पणी, अधीर बोले- नेताओं में अनबन की कहानी भाजपा ने लिखी

Wed, 03 Jan 2024 04:54 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 03 Jan 2024 04:54 AM IST
सार

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नए नेताओं के बीच खींचतान हो रही है। इस अनबन की कहानी भाजपा ने लिखी है। 

विज्ञापन
Congress Senior Leader Adhir Ranjan Chowdhury alleges BJP for scripting TMC Rift
अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। इस बीच तृणमूल कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई। तृणमूल की अंदरूनी कलह पार्टी के 27वें स्थापना दिवस के अवसर पर भी सामने आई। इसी कलह पर कांग्रेस ने टिप्पणी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि टीएमसी नेताओं के बीच चल रही अनबन का मूल कारण भाजपा है। भाजपा ने ही अनबन की कहानी को लिखा है।

विज्ञापन

लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता और पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और नए नेताओं के बीच खींचतान हो रही है। इस अनबन की कहानी भाजपा ने लिखी है। चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिनों में भाजपा टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी को पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर सकती है। पूरा मामला सिर्फ भाजपा का नाटक है। अगर कभी भाजपा अभिषेक को सीएम का चेहरा बना दे तो हैरान न हों। ईडी और सीबीआई भी उनके खिलाफ चुप है।

विज्ञापन

ममता के करीबी मंत्री ने पार्टी नेताओं पर लगाए आरोप
पश्चिम बंगाल के मंत्री और ममता बनर्जी के करीबी कहे जाने वाले फिरहाद हकीम ने हाल ही में टीएमसी पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल भर्ती अनियमितताओं को लेकर फिरहाद हकीम ने कहा कि टीएमसी के कुछ नेता भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबे हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब नहीं हैं कि पूरी पार्टी ही भ्रष्ट हैं। हकीम ने कहा कि पार्टी के कुछ नेता नौकरियों के नाम पर लोगों से पैसा लूटते हैं, जो लोग भर्ती घोटाले में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, वे पापी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले शुरू हुआ बदलाव का दौर
बता दें कि तृणमूल के कथित सत्ता संघर्ष की अफवाहों के बीच जनवरी 2022 में ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी का राष्ट्रीय महासचिव पद भंग कर दिया था। नई समिति का गठन होने के बाद से अभिषेक बनर्जी को प्रमुखता दी जा रही है। इतना ही नहीं, उन्हें तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सरकार में भी नंबर दो माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed