फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says Why is Modi silent about Gujarat model?

उत्तर भारतीयों के पलायन पर कांग्रेस बोली, गुजरात मॉडल का सपना दिखाने वाले मोदी चुप क्यों हैं

Tue, 09 Oct 2018 08:04 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Oct 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
Congress says Why is Modi silent about Gujarat model?
मनीष तिवारी - फोटो : एएनआई
गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों के चलते हो रहे पलायन पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात सरकार और केंद्र सरकार राजधर्म निभाने में असफल रही है और मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर के बयानों पर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा हमेशा अपने कुकर्मों का दोष हमेशा दूसरों पर मढ़ती आई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने गुजरात मुद्दे पर मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में 50 हजार से ज्यादा लोग गुजरात से पलायन कर चुके हैं। वहीं उत्तर भारतीयों पर हिंसा की वारदातें उत्तर गुजरात से बाहर अहमदाबाद, केंद्रीय गुजरात को भी अपना निशाना बना रही हैं। तिवारी ने कहा कि गुजरात सरकार इन हिंसा की घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है।
विज्ञापन


वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमत्री मोदी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल का सपना दिखा कर प्रधानमंत्री बनने वाले मोदी जी ने गुजरात हिंसा पर अभी तक कोई रचनात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है। तिवारी ने कहा कि ध्रुवीकरण, डर दहशत, जुल्म और आतंक की राजनीति के परिणाम नकारात्मक होते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपील करती है कि मोदी सरकार से इस मुद्दे पर दलगत सियासत से ऊपर उठ कर राजधर्म का पालन करे। तिवारी ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल कर दिया है।     
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घेरा। उन्होंने योगी सरकार पर हिंसा के आरोपों से घिरी गुजरात की रुपाणी सरकार को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया। तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर अत्याचार हो रहा है और वहां की राज्य सरकारें गुजरात सरकार को करैक्टर सर्टिफिकेट दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि गुजरात में लगातार दमन और आतंक का माहौल है और योगी कह रहे हैं कि वहां पिछले तीन दिन से कोई हिंसा नहीं हुई है। वहीं बिहार के एडीजीपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग गुजरात से पर्व मनाने घर वापस जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि योगी गुजरात पर दिए असंवेदनशील बयानों के लिए सार्वजनिक तौर पर प्रदेश की जनता से माफी मांगें। साथ ही, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अफसरों पर ऐसे बयान देने वालों पर कार्रवाई करें।


वहीं गुजरात के कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर के बयानों पर बोलते हुए कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अपना विस्तृत स्पष्टीकरण दे दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मामले में कोई और बात सामने आती है तो कांग्रेस के गुजरात मामलों के प्रभारी गंभीरता से संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed