फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress says over UP CM yogi adityanath Mumbai Visit intention of creating fear among industrialists and filmmakers

उद्योगपतियों, फिल्मकारों में भय पैदा करने की मंशा से मुंबई आ रहे योगी: कांग्रेस

Tue, 01 Dec 2020 05:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Dec 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Congress says over UP CM yogi adityanath Mumbai Visit intention of creating fear among industrialists and filmmakers
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाया है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने सोमवार को आशंका जाहिर की कि महाराष्ट्र के उद्योगपतियों और बॉलीवुड के फिल्म निर्माताओं को धमकाया जा सकता है। इसलिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व महाविकास आघाड़ी सरकार राज्य के उद्योगपतियों और फिल्मकारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे।

विज्ञापन


मुंबई में कार्यरत उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक विमलेश कुमार औदिच्य ने बताया कि योगी आदित्यनाथ दो दिसंबर को मुंबई दौरे पर आ रहे हैं। जहां वे देश के बड़े उद्योगपतियों, बैंकरों और सिनेमाजगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे राज्य में निवेश, प्रस्तावित फिल्म सिटी और फाइनेंस सिटी पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन



सीएम बीएसई में लखनऊ नगर निगम के म्यूनिसिपल बांड को प्रतीकात्मक तौर पर लांच भी करेंगे। योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे की इस योजना के मद्देनजर कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा है। सचिन सावंत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री अनिल देशमुख से इस बात पर नजर रखने की मांग की है कि योगी कहीं बॉलीवुड के लोगों और निर्माताओं को धमकाकर जबरन यूपी ले जाने तो नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुशांत के बहाने उद्योग और बॉलीवुड यूपी ले जाने की साजिश: सावंत
सचिन सावंत ने कहा कि एनसीबी के जरिए सुशांत सिंह राजपूत मामले को उछालकर राज्य के उद्योगों और बॉलीवुड को महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश ले जाने की साजिश रची गई। यूपी के सीएम महाराष्ट्र में उद्योगपतियों और बॉलीवुड की हस्तियों से चर्चा कर अपने राज्य में निवेश बढ़ाने की कोशिश करेंगे। हमारी उनको सलाह है कि पहले यूपी में चरमराई कानून व्यवस्था पर ध्यान दें। योगी की राजनीति विघटनकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed