रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी क्यों बना? कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछे कई गंभीर सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार हो रही गिरावट पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि वह इससे जुड़े सवालों पर ‘मौन’ हैं।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर सवाल पूछा, 'रुपया- नया दिन, नयी गिरावट, वही सवाल- मोदी जी, रुपया एशिया की सबसे कमजोर करेंसी क्यों बना? देश अपनी साख क्यों खो रहा है? वित्तीय घाटा क्यों बढ़ रहा है? विदेशी निवेशक भरोसा क्यों खो रहे हैं? गिरते रुपये से महंगाई और बढ़ेगी, इसका जिम्मेदार कौन है?'
उन्होंने दावा किया कि इन सवालों पर प्रधानमंत्री 'मौन' हैं। दरअसल, अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया गिर कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर आ गया।कच्चे तेल के ऊंचे दाम और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे गिरा।
रूपया-नया दिन,नयी गिरावट,वही सवाल!
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 12, 2018
मोदी जी,
प्रश्न:
रूपया एशिया की सबसे कमज़ोर करेंसी कयों बना?
देश अपनी साख क्यों खो रहा है?
वित्तीय घाटा (CAD) क्यों बढ़ रहा है?
विदेशी निवेशक भरोसा क्यों खो रहें हैं?
गिरते रुपये से महंगाई और बढ़ेगी,इसका ज़िम्मेदर कौन है?
उत्तर: मौन pic.twitter.com/lpRWvhpMwo