{"_id":"6187e7936331b0090b17fcf5","slug":"congress-says-bjp-national-executive-should-speak-on-india-china-border-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को बताया 'छद्म राष्ट्रवादी', कहा- चीन पर भी कुछ कहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक: कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को बताया 'छद्म राष्ट्रवादी', कहा- चीन पर भी कुछ कहें
Sun, 07 Nov 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:19 PM IST
सार
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने एक समाचार रिपोर्ट का हवाला दिया। इसके मुताबिक, चीन चुंबी घाटी में कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है। वह यहां पूरी तरह से पैर पसारने की कोशिश में है। चीन चुंबी घाटी में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, ताकि वह वहां अपनी पहुंच को और मजबूत कर सकें।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस ने कहा भाजपा चीन के साथ सीमा मुद्दों पर चुप्पी क्यों साधी हुई है? कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल को 'छद्म राष्ट्रवादी' करार दिया है। कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या भाजपा 'हमारी सीमाओं पर खतरे' और पड़ोस में चीन के बढ़ते प्रभाव के बारे में 'सच्चाई' बताएगी?
विज्ञापन
चुंबी घाटी में कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा चीन
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने एक समाचार रिपोर्ट का हवाला दिया। इसके मुताबिक, चीन चुंबी घाटी में कनेक्टिविटी को मजबूत कर रहा है। वह यहां पूरी तरह से पैर पसारने की कोशिश में है। चीन चुंबी घाटी में बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है, ताकि वह वहां अपनी पहुंच को और मजबूत कर सकें। यह भारत के लिए रणनीतिक रूप से अहम सिलिगुड़ी कॉरिडोर के लिए गंभीर खतरा है। सिलिगुड़ी कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है।
विज्ञापन
खेड़ा ने भाजपा को बताया 'छद्म राष्ट्रवादी' पार्टी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, 'आज हम छद्म राष्ट्रवादियों की इस पार्टी की तथाकथित राष्ट्रीय कार्यकारिणी से मांग करते हैं कि चीन पर कुछ बोले और देश को समय-सीमा बताए जिसमें चीन को हमारे क्षेत्र से पीछे हटाया जा सकेगा और आप हमारे पड़ोस में चीन के प्रभाव को कम करने के लिए क्या कर रहे हैं।' खेड़ा ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम केवल पाकिस्तान और चीन की मदद कर रहे हैं, वहीं भारत अपने पड़ोस में किसी भी घटना की कीमत अदा करता है। उन्होंने कहा, 'लेकिन, हम इस सरकार से एक भी शब्द नहीं सुनते।' उन्होंने यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यह छद्म राष्ट्रवादियों से यह पूछने का अवसर है कि क्या वे अपना मुंह खोलेंगे और हमारी सभी सीमाओं पर चीन से बढ़ते खतरे पर कुछ कहेंगे।' बता दें कि कांग्रेस पेंटागन की रिपोर्ट के बाद भाजपा पर लगातार हमलावर है।
विज्ञापन
खेड़ा ने पहले भी भाजपा पर साधा था निशाना
एक दिन पहले कांग्रेस ने पेंटागन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा पर निशाना साधा था, जिस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सीमा में करीब 4.5 किमी अंदर घुसकर एक गांव बसा लिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि प्रधानमंत्री को अब माफी मांगनी चाहिए और आगे आकर जवाब देना चाहिए, इसके साथ ही समयसीमा भी बतानी चाहिए कि कब तक सीमाओं पर अप्रैल 2020 वाली यथास्थिति बहाल की जाएगी। खेड़ा ने कहा है कि देश को अंधेरे में रखा गया है, सही तथ्य नहीं बताए गए हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को अब एक समयसीमा तय करनी चाहिए। इसके अलावा देश से माफी भी मांगनी चाहिए। खेड़ा के मुताबिक, चीन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की थी, लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया और क्लीन चिट दे दी।
पिछले छह महीने में चीन के साथ 67 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है
खेड़ा ने कहा कि चीन के साथ पिछले साल से अब तक व्यापार में 67 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने दावा किया कि यह भाजपा के छद्म राष्ट्रवाद को दिखलाता है क्योंकि वे हमारी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन ने भूटान और नेपाल सीमा को जोड़ने वाले राजमार्ग का निर्माण किया है और भूटान के साथ एक एमओयू किया है। उन्होंने आरोप लगाया, 'चीन हमारे हितों के खिलाफ सक्रिय है और पाकिस्तान के अलावा मालदीव, भूटान, नेपाल तथा श्रीलंका के साथ संबंध बढ़ा रहा है और वहां सक्रिय है, फिर भी भारत सरकार चुप है और इसके बजाय क्लीन चिट दे रही है।