{"_id":"5c7aabcebdec2237d60151bb","slug":"congress-says-aam-aadmi-party-candidates-may-have-strategic-reasons-behind-announceme","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप के छह उम्मीदवारों की घोषणा के पीछे हो सकते हैं रणनीतिक कारण : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आप के छह उम्मीदवारों की घोषणा के पीछे हो सकते हैं रणनीतिक कारण : कांग्रेस
Sat, 02 Mar 2019 09:52 PM IST
Gaurav Pandey
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा को हराने के लिए पार्टी के साथ गठबंधन की बात की थी, लेकिन हो सकता है कि आप ने रणनीतिक कारणों से छह लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और दिल्ली के पार्टी प्रभारी पी सी चाको ने कहा कि आप का विचार था कि कांग्रेस के साथ गठबंधन से आम चुनावों में भाजपा को हराने में मदद मिलेगी लेकिन अब उन्होंने दिल्ली में छह सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
चाको ने पीटीआई से कहा कि अब क्या यह सोच बेकार हो गयी। हो सकता है कि रणनीतिक कारण रहे हों, जिनके चलते आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जबकि लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस के साथ गठजोड़ की जरूरत की बात कर रही थी।
विज्ञापन
बता दें कि आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शनिवार को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से छह पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। पश्चिम दिल्ली सीट से प्रत्याशी का नाम जल्द घोषित किया जाएगा।
राय ने दावा किया कि पहले तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संदेश दिया, उसके बाद पार्टी की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि वे लोकसभा चुनावों में गठबंधन नहीं चाहते, जिसके बाद आप ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया।