{"_id":"5b8bf60c42c792465e1ea296","slug":"congress-said-modi-government-sacrificed-the-country-interests-to-favour-a-millionaire-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"\"करोड़पति मित्र\" के लिए मोदी सरकार ने देश के हितों का गला दबा दिया : कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
"करोड़पति मित्र" के लिए मोदी सरकार ने देश के हितों का गला दबा दिया : कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 02 Sep 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर फिर से हमला किया है। कांग्रेस ने सवाल किया कि जब 126 फाइटर प्लेन की आवश्यकता थी तो सरकार ने फ्रांस से सिर्फ 36 विमान क्यों खरीदे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर किसी तरह की इमरजेंसी थी तो भारत सरकार ने फ्रांस सरकार से एक साथ सभी विमानों की मांग क्यों नहीं की।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि विमानों की पहली सप्लाई 2019 में होनी है और बचे हुए विमान 2022 में फांस सरकार सप्लाई करेगी। आगर किसी तरह की कोई जल्दबाजी थी तो सरकार ने 2019 में ही सभी विमानों की मांग क्यों नहीं की। प्रियंका ने आगे कहा कि सरकार क्यों इस समझौते की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) जांच से डर रही है।
विज्ञापन
भारत को कुल 126 विमानों की जरूरत है पर एनडीए ने 36 विमानों की खरीद पर हस्ताक्षर क्यों किया ये समझ से बाहर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने "करोड़पति मित्र" के पक्ष में देश के हितों का त्याग कर दिया। प्रियंका ने आगे कहा कि कैसे 526 करोड़ का प्लेन 1670 करोड़ का हो गया इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।
विज्ञापन
सरकार ने क्यों सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम कंपनी के साथ सौदा नहीं किया। प्रधानमंत्री बताएं कि एक 70 साल पुरानी कंपनी जिसका रिकॉर्ड एकदम साफ है, उसकी जगह सिर्फ 12 दिन पुरानी कंपनी को ठेका किस वजह से दिया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि हालांकि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सौदा पूरा नहीं हो सका, लेकिन इससे संबंधित सभी मामलों में पारदर्शिता रखी गई थी।