फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress said kumar vishwas comment on sonakshi sinha interfaith marriage cheap lewd

Kumar Vishwas: 'दो मिनट की सस्ती तालियों के लिए..', कुमार विश्वास की टिप्पणी पर भड़कीं कांग्रेस नेता

Mon, 23 Dec 2024 01:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

कांग्रेस नेता ने लिखा कि 'आपके सर्टिफिकेट की न तो शत्रुघ्न सिन्हा को जरूरत है न ही उनकी कामयाब बेटी सोनाक्षी को, लेकिन अपने से 17 साल छोटी लड़की पर आपकी टिप्पणी आपकी छोट सोच को बेनकाब जरूर कर देती है।'

विज्ञापन
Congress said kumar vishwas comment on sonakshi sinha interfaith marriage cheap lewd
कुमार विश्वास, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में एक कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर विवाद हो गया है। अब इस विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है और कांग्रेस ने कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे भद्दा करार दिया है। दरअसल कुमार विश्वास ने अंतर-धार्मिक शादी को लेकर परोक्ष रूप से टिप्पणी की थी, जिसे लोगों द्वारा सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ दिया गया। अब कुमार विश्वास अपने बयान को लेकर निशाने पर आ गए हैं। 
विज्ञापन


कुमार विश्वास ने क्या कहा था और क्यों हो रहा इस पर विवाद
दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक कवि सम्मेलन के दौरान कुमार विश्वास ने कहा कि 'अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए। वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।' अपने इस बयान में कुमार विश्वास ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन विश्वास की इस टिप्पणी को शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की अंतर-धार्मिक शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिनों अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी और शत्रुघ्न सिन्हा के मुंबई स्थित बंगले का नाम रामायण है। यही वजह है कि कुमार विश्वास की टिप्पणी पर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने जताई कड़ी आपत्ति
कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कड़ी आपत्ति जताई है। सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'कुमार विश्वास ने सोनाक्षी सिन्हा की अंतरधार्मिक शादी पर तो घटिया तंज किया ही है, लेकिन महिलाओं के लिए उनकी सोच को भी उजागर कर दिया है।' सुप्रिया श्रीनेत ने कुमार विश्वास की टिप्पणी पर कहा कि 'क्या लड़की कोई सामान है जिसे कोई उठाकर ले जाएगा? कब तक आप जैसे लोग एक औरत को पहले पिता और फिर पति की संपत्ति समझते रहेंगे?'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने लिखा कि 'आपके सर्टिफिकेट की न तो शत्रुघ्न सिन्हा को जरूरत है न ही उनकी कामयाब बेटी सोनाक्षी को, लेकिन अपने से 17 साल छोटी लड़की पर आपकी टिप्पणी आपकी छोट सोच को बेनकाब जरूर कर देती है। दो मिनट की सस्ती तालियां तो आपको ज़रूर मिलीं लेकिन आपका कद जमीन में और धंस गया। आपको गलती का एहसास करके एक पिता और उनकी बेटी दोनों से माफ़ी मांगनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed