{"_id":"60a1973ea10ce760fd684d83","slug":"congress-said-death-due-to-mismanagement-not-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष का वार : कांग्रेस ने कहा- कोविड से नहीं, कुप्रबंधन से हुईं इतनी मौतें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विपक्ष का वार : कांग्रेस ने कहा- कोविड से नहीं, कुप्रबंधन से हुईं इतनी मौतें
Mon, 17 May 2021 03:35 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 17 May 2021 03:35 AM IST
सार
- कहा, सरकार बताए कि लाशों को क्यों छुपाया जा रहा है?
- कांग्रेस ने कहा- हम बार-बार पूछेंगे कि हमारी वैक्सीन विदेशों में क्यों बेच दी?
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि देश में कोरोना महामारी से उतनी मौतें नहीं हुईं, जितनी कुप्रबंधन से हुई हैं। पार्टी का कहना है कि गांव में मातम है, हर गली से अर्थी उठ रही है। इनमें से ज्यादातर मौतें रोकी जा सकती थीं।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि जब केंद्र नीतिगत निर्णय ले रहा था, तब वैक्सीन निर्माताओं से मोल भाव भी वही कर रहा था। देश में ऑक्सीजन के 162 प्लांट लगने थे, तो उसका टेंडर भी केंद्र सरकार ही निकाल रही थी। उसमें 8 महीने की देरी हुई।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि जब चारों तरफ बर्बादी का माहौल दिखने लगा, तब आप नजरें फेर कर जिम्मेदारी राज्य सरकारों पर डाल दी। हम बार-बार पूछेंगे कि हमारी वैक्सीन विदेशों में क्यों बेच दी? हम ऊंची आवाज में पूछेंगे, इस देश में ऑक्सीजन क्यों नहीं ह, दवाइयां क्यों नहीं मिल रही, क्यों लाशों को छुपाया जा रहा है?
विज्ञापन