फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress said, bjp offering 20 crore to each gujarat mla

गुजरात: कांग्रेस बोली- BJP ने विधायकों के सामने रखी थी 20 करोड़ की डील

Mon, 31 Jul 2017 10:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Mon, 31 Jul 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
congress said, bjp offering 20 crore to each gujarat mla
- फोटो : ht

कांग्रेस प्रवक्ता शक्तिसिंह गोहिल का कहना है कि अगर गुजरात के सीएम विजय रूपानी हमारे विधायकों की सुरक्षा का वादा करते हैं तो बंगलुरू से बाहर रिजॉर्ट में रूके हमारे विधायक घर वापस आने के लिए तैयार हैं। पार्टी ने अपने विधायकों के इस्तीफे के बाद सोमवार को 44 विधायकों को कर्नाटक भेज दिया था। आरोप लगाया गया था कि गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


कच्छ क्षेत्र के अब्दासा से कांग्रेस विधायक गोहिल ने कहा कि हमें धमकाया गया, पैसे देने की कोशिश की गई।  पांच बार से विधायक धीरुभाई चुनेलालभाई भिल ने आरोप लगाया कि हमे हराने के लिए 20 करोड़ रूपए रिश्वत की पेशकश की गई थी। लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है कि कोई भी नेता बिकने के लिए तैयार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


वहीं बीजेपी ने आरोपो का खंडन किया और कांग्रेस विधायकों को बाढ़ के दौरान राज्य छोड़ने पर उनकी निंदा की। सीएम विजय रूपानी ने उत्तर गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि विरोधी पार्टी के विधायक रिजॉर्ट में मौज-मस्ती कर रहे हैं, जबकि बीजेपी के लोग बाढ़ पीड़ितों को राहत मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बीजेपी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, यह ठीक वैसा ही है जैसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने कहा कि विधायकों ने अपने क्षेत्र को नहीं छोड़ा बल्कि भाजपा ने उन्हें मजबूर किया। लेकिन हम लोकतंत्र को बचा कर रहेंगे। आपको बता दें कि सोनिया गांधी के सचिव अहमद पटेल को जीतने के लिए 45 वोटों की जरूरत है, पार्टी का मानना है कि NCP से उसे दो वोट मिल जाएंगे। गोहिल ने कहा कि हमारे पास जनता दल(यूनाइटेड)और NCP के 2 वोटों का समर्थन है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed