फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress's Rajiv Shukla's fate opened but stopped after knocking

कांग्रेस के राजीव शुक्ला की किस्मत खुली लेकिन नॉक करते ही बंद हो गई

Tue, 13 Mar 2018 08:39 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
Congress's Rajiv Shukla's fate opened but stopped after knocking
राजीव शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

किसी को समय से पहले और भाग्य से ज्यादा कुछ नहीं मिलता। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला पर यह कहावत सटीक बैठ रही है। आखिरी समय में उनके पास कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यालय से राज्यसभा का नामंकन करने का फोन आया, लेकिन समय इतना कम था कि अवसर की गाड़ी छूट गई। यानी गुजरात जाना और नामांकन कर पाना नामुमकिन था। अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बनने के लिए भाग्य के अगले पड़ाव तक कुछ दिन इंतजार पड़ सकता है।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने 11 मार्च को नारायण भाई राठवा को गुजरात से राज्यसभा में भेजने की सूची जारी की, लेकिन सूत्र बताते हैं कि राठवा के पास नामांकन के लिए दस्तावेज पूरे नहीं पा रहे थे। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने सीट को खाली न छोडऩे का मन बनाते हुए राजीव शुक्ला को गुजरात से राज्यसभा में लाने का मन बनाया। रणनीतिक कारणों से भी राजीव शुक्ला इसके लिए उपयुक्त थे। उनमें ही तेजी से अपना दस्तावेज तैयार कराकर गुजरात पहुंचने की ज्यादा संभावना भी थी, लेकिन फिर भी समय बहुत कम था।
विज्ञापन


बताते हैं इस असमंजस की स्थिति से शुक्ला को काफी समय तक दो चार होना पड़ा। वह थोड़े समय तक हां-ना की स्थिति में फंसे थे। यह कांग्रेस मुख्यालय के लिए भी कठिन समय था, लेकिन थोड़ी ही देर में राठवा की तरफ से दस्तावेज पूरा होने की सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी राजीव शुक्ला को कर्नाटक या किसी अन्य राज्य से राज्यसभा में लाने की जोरदार मशक्कत हुई, लेकिन बताते हैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक जायज कारण रखा। इस कारण को राहुल गांधी भी ना नहीं कर सके। सिद्धारमैया का कहना था कि उनके राज्य में चुनाव होना है। 


भाजपा के साथ कड़े मुकाबले की स्थिति बन रही है। ऐसे में कर्नाटक से बाहर के व्यक्ति को राज्यसभा के लिए चुनने पर उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है। बताते हैं सिद्धारमैया के इस तर्क को कुछ अन्य राज्यों में भी आधार बनाया। कांग्रेस ने कुल 12 सीटों के लिए राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किए हैं। इनमें कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को ही केंद्रीय पश्चिम बंगाल से उतारा जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed