फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress released the fourth list of candidates, candidates changed from Andheri West and Aurangabad East

Maharashtra: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की चौथी सूची, अंधेरी पश्चिम और औरंगाबाद पूर्व से बदले प्रत्याशी

Sun, 27 Oct 2024 09:27 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sun, 27 Oct 2024 09:27 PM IST
सार

कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 23 और तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। चौथी सूची में 14 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं।

विज्ञापन
Congress released the fourth list of candidates, candidates changed from Andheri West and Aurangabad East
congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 14 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने अंधेरी पश्चिम और औरंगाबाद पूर्व सीट पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। कांग्रेस ने अंधेरी पश्चिम से पहले सचिन सावंत को टिकट दिया था। अब उनकी जगह यहां से अशोक जाधव को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही औरंगाबाद पूर्व सीट पर मधुकर किशनराव देशमुख की जगह लहू एच शेवाले को टिकट दिया गया है। वहीं नांदेड़ उत्तर से अब्दुल सत्तार अब्दुल गफूर और नालासोपारा से संदीप पांडेय को टिकट दिया गया है। पुणे कैंट एससी सीट से रमेश आनंदराव भगवे और शिवाजीनगर से दत्तात्रेय बहिरत को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन

 

यह है प्रत्याशियों की सूची



अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवार घोषित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है। पार्टी ने पहली सूची में 48 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इसके बाद दूसरी सूची में 23 और तीसरी सूची में 16 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया था। चौथी सूची में 14 प्रत्याशियों के नाम हैं। इसमें दो सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 25 मौजूदा विधायकों को बरकरार रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है। 

संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed