फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Renuka Chowdhury Reacts on PM Modi Comments Know About Mallikarjun Kharge Ravan Jibe News in Hindi

Kharge Ravan Jibe: पीएम मोदी ने मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी...खरगे 'रावण' विवाद के बाद बोलीं रेणुका चौधरी

Wed, 30 Nov 2022 09:38 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 30 Nov 2022 09:38 AM IST
सार

सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी? रेणुका चौधरी के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो क्लिप वायरल होने लगी हैं।
 

विज्ञापन
Congress Renuka Chowdhury Reacts on PM Modi Comments Know About Mallikarjun Kharge Ravan Jibe News in Hindi
रेणुका चौधरी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की तुलना रावण के किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा, खरगे व पूरी कांग्रेस पर हमलावर है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद रेणुका चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार उनकी तुलना शूर्पणखा से की थी, तब मीडिया कहां थी? रेणुका चौधरी के इस ट्वीट के बाद 2018 में पीएम के बयान की कई वीडियो क्लिप वायरल होने लगी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते वक्त खरगे ने पीएम मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री अपना चेहरा दिखाकर लोगों से मतदान करने के लिए कह रहे हैं, चाहे वह नगरपालिका चुनाव हों या विधानसभा या संसद। क्या आप (नरेंद्र मोदी) रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा पीएम का बयान 
रेणुका चौधरी के ट्वीट के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके पक्ष व विपक्ष में उतर आए हैं। कई यूजर्स ने कांग्रेस नेता से प्रधानमंत्री के शूर्पणखा वाले बयान की वीडियो मांगी, तो कई ने यह वीडियो पोस्ट कर रेणुका चौधरी को ही घेरने की कोशिश की। दरअसल, यह वीडियो 2018 में संसद सत्र के दौरान है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, सभापति जी.. आप रेणुका चौधरी जी काे मत रोकिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज मौका मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार 
खरगे के बयान के बाद भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि यह पूरे गुजरात की जनता का अपमान है। उन्होंने लोगों से बदला लेने के लिए 'माटी के लाल' के लिए सौ फीसदी मतदान करने का आग्रह किया। पात्रा ने आरोप लगाया कि खरगे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी  के विचार रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी पर निजी हमले 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान सोनिया गांधी के मौत का सौदागर वाले बयान से शुरू हुए थे। भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पद को बदनाम किया है। मोदी को अब दुनियाभार के देशों द्वारा वैश्विक नेता के रूप में जाना जाता है। पात्रा ने कहा, कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री ने हाल ही में कहा था कि मोदी को उनकी औकात दिखाई जाएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed