फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress raises issue of autonomy for Rafael and RBI in winter session

शीतकालीन सत्र : राफेल और आरबीआई की स्वायत्तता को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

Mon, 10 Dec 2018 04:24 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Congress raises issue of autonomy for Rafael and RBI in winter session
गुलाम नबी आजाद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को कहा कि संसद के शीतकालीन सत्र में राफेल विमान सौदे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग और रिजर्व बैंक की स्वायत्तता एवं जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग सहित कई अन्य मुद्दे उठाए जाएंगे।

विज्ञापन


सर्वदलीय बैठक के बाद राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष आजाद ने कहा कि विपक्ष 58,000 करोड़ रुपये के राफेल सौदे की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग पर फिर से जोर देगा। कांग्रेस राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग’ का मुद्दा भी इस सत्र में उठाया जाएगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विपक्ष रिजर्व बैंक में स्वायत्तता का मुद्दा भी उठाएगा। आरबीआई और सरकार के बीच कथित तनातनी के बीच विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राजग सरकार देश की हर संस्था की स्वायत्तता में दखल देकर उनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। संसद का शीतकालीन सत्र मंगलवार से आरंभ हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed