{"_id":"600a21ed46ed287cb0060e6a","slug":"congress-raised-24-questions-before-pm-modi-assam-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने दागे 24 सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में पीएम मोदी के दौरे से पहले कांग्रेस ने दागे 24 सवाल
Fri, 22 Jan 2021 06:23 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 22 Jan 2021 06:23 AM IST
विज्ञापन
असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा
- फोटो : Twitter@ripunbora
असम में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) सरीखे मुद्दों पर 24 सवाल दागे और राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को निकालने में विफल रहने पर सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
कांग्रेस ने कहा कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी उद्योग के विकास में बाधक हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा ने एक संवाददाता सम्मेलन में प्रश्नों को उठाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि असम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और प्रधानमंत्री शनिवार को राज्य का दौरा करने वाले हैं। बोरा ने कहा कि सीएए लागू कर प्रधानमंत्री ने असम के मूल निवासियों के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है।
विज्ञापन