फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Meet Andhra Pradesh Congress Leaders Lok Sabha Elections 2024

Congress: 2024 के चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस; खरगे-राहुल के साथ आंध्र प्रदेश के नेताओं की अहम बैठक

Wed, 27 Dec 2023 01:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 27 Dec 2023 01:09 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी कमर कस रही है, इसका अंदाजा नई दिल्ली में आयोजित बैठक से होता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे।

विज्ञापन
Congress Rahul Gandhi Mallikarjun Kharge Meet Andhra Pradesh Congress Leaders Lok Sabha Elections 2024
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं की बैठक - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी कमर कस रही है, इसका अंदाजा नई दिल्ली में आयोजित बैठक से होता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी भी बैठक में मौजूद रहे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले आंध्र प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की बैठक को अहम माना जा रहा है। चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिए आंध्र प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक में पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंध्र से पहले पंजाब और बिहार के नेताओं से भी मुलाकात
इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने 2024 में चुनावी रणनीति को लेकर बिहार और पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ भी बैठक की थी। इस बैठक में बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और नवनियुक्त राज्य प्रभारी मोहन प्रकाश के साथ-साथ सांसद रंजीत रंजन और शकील अहमद सरीखे नेता शामिल हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध
बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के बाद पार्टी प्रमुख खरगे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिहार की प्रगति, समृद्धि और शांति के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचने और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए भी तैयार है। खरगे ने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप मजबूती से काम कर रही है। कांग्रेस सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या आम चुनाव में दो प्रमुख गठबंधनों का टकराव?
बता दें कि 2024 का लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में संभावित है। 28 विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA में शामिल कांग्रेस पार्टी, विपक्षी एकजुटता पर जोर दे रही है। माना जा रहा है कि इस बार इंडिया ब्लॉक के रूप में एकजुट विपक्ष और प्रधानमंत्री मोदी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बीच मुख्य राजनीतिक बाजी खेली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed