फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Protest surround Modi government against inflation unemployment GST Agniveer made this mega plan

Congress Protest: महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ मोदी सरकार को घेरेगी कांग्रेस, बनाया यह मेगा प्लान

Thu, 11 Aug 2022 05:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। जयराम रमेश ने बताया कि इस रैली से इतर प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल चलो दिल्ली कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।

विज्ञापन
Congress Protest surround Modi government against inflation unemployment GST Agniveer made this mega plan
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस ने महंगाई, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी और बेरोजगारी पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस ने केंद्र पर हमला तेज कर दिया है। इसके तहत पूरे देश में चौपाल आयोजित करने की योजना तैयार की गई है। पार्टी 17 अगस्त से 23 अगस्त तक कृषि मंडियों और खुदरा बाजारों सहित देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध रैलियों की एक श्रृंखला आयोजित करेगी। दिल्ली के रामलीला मैदान में 28 अगस्त को विरोध रैली का समापन होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक बयान में कहा कि मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पांच अगस्त को पार्टी का राष्ट्रव्यापी आंदोलन लोगों को काफी पसंद आया। रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैध विरोध को काला जादू के रूप में कलंकित करने का प्रयास केवल भाजपा सरकार की असुरक्षा को उजागर करता है कि वह बढ़ती मुद्रास्फीति और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में विफल रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, रामलीला मैदान की रैली को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी संबोधित करेंगे। जयराम रमेश ने बताया कि इस रैली से इतर प्रदेश कांग्रेस कमेटियां राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर महंगाई पर हल्ला बोल चलो दिल्ली कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भारत के लोग मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहे हैं। दही, छाछ, पैक की गई खाद्य वस्तुएं जैसे आवश्यक सामानों पर अत्यधिक करों के कारण महंगाई बढ़ रही है, जबकि सार्वजनिक सम्पत्तियों को मित्र पूंजीपतियों को हस्तांतरित करने और सेना में भर्ती की दिशाहीन अग्निपथ योजना जैसे कदमों से रोजगार की स्थिति बद से बदतर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed