{"_id":"62452f4ad7a9696bf2583edc","slug":"congress-protest-against-inflation-all-updates-vijay-chowk-today-rahul-gandhi-sonia-gandhi-mallikarjun-kharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
Thu, 31 Mar 2022 10:21 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:21 AM IST
सार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतरे हैं। बता दें कि पिछले 9 दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आज यानी गुरुवार को देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर उतरे हैं। प्रदर्शन के दौरान सभी नेता 'चुनाव खत्म लूट चालू' के नारे लगाते नजर आए।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं: खड़गे
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हर दिन पेट्रोल-डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तुओं पर हो रहा है इसलिए आज हम राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहें। कांग्रेस की मांग है कि यूपीए सरकार के दौरान जो कीमतें थी वो किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 10 दिन में 9 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए गए हैं और इसका परिणाम मध्यम वर्ग और गरीब लोगों पर पड़ता है। हमारी मांग है कि सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम को बढ़ाना बंद करें। पूरे देश में हमारा प्रदर्शन चलेगा और काफी दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं: थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते हैं तब हर चीज के दाम बढ़ते हैं। जब दुनिया में कच्चे तेल के दाम सबसे कम थे तब भी यह सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ा रही थी। 101 रुपये का तेल भराने में 52 रुपये सरकार के पास एक्साइज टैक्स के रूप में जा रहे हैं।
यहां देखें प्रदर्शन का वीडियो
#WATCH Congress MP Rahul Gandhi along with party leaders holds protest against fuel price hike in Delhi pic.twitter.com/uIXJMoveLj
— ANI (@ANI) March 31, 2022
मोदी सरकार आम लोगों की जेबों पर डाका डाल रहे: अधीर रंजन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार जैसे आम लोगों की जेबों पर डाका डाल रहे हैं उसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 दिनों में 9 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से मोदी जी ने एक इतिहास बना दिया। 137 दिनों बाद धड़ल्ले से दाम बढ़ रहे हैं। हमारी मांग है कि यह दाम सरकार वापस ले।
कल राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री की Daily To-Do List साझा की थी
1. पेट्रोल-डीजल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं
2. लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं
3. युवा को रोज़गार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं
4. आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं
5. किसानों को और लाचार कैसे करूं