{"_id":"5bd32ddebdec22695d35fdee","slug":"congress-protest-against-bjp-across-the-nation-in-cbi-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई मामले में भाजपा को घेरने निकले राहुल, देखिए घटना की एक-एक तस्वीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई मामले में भाजपा को घेरने निकले राहुल, देखिए घटना की एक-एक तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की पुन: बहाली की मांग को लेकर निकाले गए विरोध मार्च की अगुवाई की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे पर माफी मांगने को कहा। सरकार ने वर्मा से उनके सारे अधिकार लेकर उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। कांग्रेस ने वर्मा के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को “अवैध एवं असंवैधानिक” करार दिया है।
विज्ञापन
Rahul Gandhi
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस मार्च में हिस्सा लिया जो सीबीआई मुख्यालय के बाहर पहुंचने के बाद विरोध प्रदर्शन में तब्दील हो गया। अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी एकजुटता दिखाते हुए इस विरोध में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi
लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव, भाकपा नेता डी राजा और तृणमूल कांग्रेस के नदीम-उल-हक कांग्रेस के इस विरोध मार्च में शामिल हुए जो लोधी रोड स्थित दयाल सिंह कॉलेज के बाहर से शुरू हुआ।
congress protest
राहुल सीबीआई मुख्यालय के बाहर लगाए गए पुलिस बैरीकेडों के सामने एक ट्रक पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों को इमारत तक पहुंचने से रोकने की खातिर वहां पुलिस बैरीकेड लगाए गए थे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के अनुसार राहुल गांधी को गिरफ्तार भी किया गया। जिसके बाद वह लोधी रोड थाने पहुंचे।
Protest
सीबीआई मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के पास लोगों से जुड़ा कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे मुद्दा बना रहे हैं। हमें जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए।
congress protest
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई हेडक्वॉर्टर के बाहर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राफेल में हुए घोटाले से मोदी और शाह की जोड़ी घबरा गई है जिससे उन्होंने सीबीआई को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, मोदीतंत्र को हराएगा। सत्यमेव जयते।
congress protest
इसके अलावा चंढ़ीगढ़ में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिसे रोकने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा।
Congress protest
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने सभी कांग्रेस महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि देशभर में सीबीआई कार्यालयों के बाहर भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया जाए।
Congress protest
गहलोत ने अपने पत्र में कहा, ‘मोदी-शाह द्वय द्वारा सीबीआई निदेशक को अवैध, असंवैधानिक और गैरकानूनी तरीके से हटाने से भारत और उसकी प्रमुख जांच एजेंसी शर्मसार हुई है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ‘राफेल-ओ-फोबिया’ के शिकार हैं। राफेल घोटाले के इस डर से सीबीआई को ध्वस्त कर दिया गया है।
congress protest
बंगलुरू में कांग्रेस के कार्यकर्ता सीबीआई मुख्यालय के सामने कुछ इस अंदाज में विरोध प्रदर्शन करते नजर आए।
congress protest
आलोक वर्मा को हटाए जाने के खिलाफ पटना में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीबीआई मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
Congress protest
लखनऊ में भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज बब्बर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
Congress Protest
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित सीबीआई ऑफिस के सामने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।