{"_id":"633ee7ddec2f8458fc522b15","slug":"congress-presidential-poll-shashi-tharoor-want-congress-to-be-party-of-young-india-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Presidential Poll: दक्षिण भारत पहुंचे शशि थरूर, बोले- कांग्रेस को युवा भारत की पार्टी बनाना चाहते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Congress Presidential Poll: दक्षिण भारत पहुंचे शशि थरूर, बोले- कांग्रेस को युवा भारत की पार्टी बनाना चाहते हैं
Thu, 06 Oct 2022 11:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:10 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव 17 अक्तूबर को होने हैं। चुनावी मैदान में थरूर का मुकाबला मल्लिकार्जुन खरगे से है।
विज्ञापन
शशि थरूर
- फोटो : एएनआई
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी में युवाओं की भागेदारी पर जोर दिया। उन्होंने गुरुवार को चेन्नई में कहा कि वह कांग्रेस को युवा भारत की पार्टी में बदलना चाहते हैं। तिरुवनंतपुरम से सांसद ने चेन्नई में एक अध्यक्ष पद चुनाव के प्रचार के दौरान कहा कि उनकी पार्टी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और अध्यक्ष पद के चुनाव को किस तरह से देखती है, यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। इस पर बाहर के लोग क्या सोचते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। चुनावी मैदान में थरूर का मुकाबला मल्लिकार्जुन खरगे से है।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज को यहां पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए थरूर ने कहा कि उन्हें आम पार्टी कार्यकर्ताओं, खासकर युवाओं से भारी मात्रा में प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है कि जो युवा भविष्य हैं और हमारे देश में बहुसंख्यक भी हैं, उन्होंने चुनाव में उनका समर्थन किया है। हमारी आबादी का 65 प्रतिशत हिस्सा 35 वर्ष और उससे कम आयु के लोगों का है। यह उनका देश है, यह एक युवा भारत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि कांग्रेस युवा भारत की पार्टी बने। मैं युवा भारत की आकांक्षाओं, सपनों और आशाओं का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं, जैसा कि राजीव गांधी ने 40 साल पहले करने का प्रयास किया था और दूरसंचार और आईटी क्रांति की शुरुआत में सफल हुए थे। मैं युवाओं का समर्थन पाकर बहुत खुश हूं।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी के वरिष्ठों ने भी उन्हें अपना समर्थन देने का वादा किया है। थरूर ने बताया कि उन्हें आज अपने गृह राज्य केरल में एक 91 वर्षीय प्रतिनिधि का फोन आया, जिन्होंने कहा कि वे युवा तो नहीं हैं, लेकिन थरूर में भविष्य को देखते हैं।
यह एक गुप्त मतदान: थरूर
अध्यक्ष पद के चुनाव पर थरूर ने कहा कि यह एक गुप्त मतदान है। किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने किसे वोट दिया। यह जानने का भी कोई तरीका नहीं है कि किस राज्य के पीसीसी ने किस उम्मीदवार को वोट दिया, क्योंकि सभी मतपत्रों को एक साथ मिलाया जाएगा। थरूर ने अपना चुनाव प्रचार जारी रखने के लिए तमिलनाडु रवाना होने से पहले कहा कि हमारा इरादा पार्टी को एकजुट और मजबूत करना है।
खरगे कल से शुरू करेंगे चुनाव प्रचार
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे कल यानी शुक्रवार को गुजरात से चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। वह कल अहमदाबाद में साबरमती आश्रम और गुजरात कांग्रेस के पीसीसी कार्यालय का दौरा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कल मुंबई के तिलक भवन स्थित महाराष्ट्र कांग्रेस कार्यालय का भी दौरा करेंगे।
मतों की गिनती 19 अक्तूबर को
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्तूबर को होना है। मतदान के लिए मतों की गिनती 19 अक्तूबर को होगी। परिणाम उसी दिन आने की उम्मीद है। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।