{"_id":"61c4bffd4507b75d813ee746","slug":"congress-president-sonia-gandhi-held-deliberations-with-the-party-mps-from-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की तैयारी: सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेस सांसदों के साथ की बैठक, चुनावों पर हुई चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव की तैयारी: सोनिया गांधी ने पंजाब के कांग्रेस सांसदों के साथ की बैठक, चुनावों पर हुई चर्चा
Thu, 23 Dec 2021 11:59 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:59 PM IST
सार
सूत्रों ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत नायर, जो पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं बैठक में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
सोनिया गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पंजाब के पार्टी सांसदों के साथ चुनावी राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। हालांकि बैठक में क्या हुआ, इसका अभी ज्यादा कुछ पता नहीं लग पाया है, लेकिन यह यह बैठक लुधियाना जिला अदालत परिसर में एक विस्फोट वाले दिन ही हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
यह बैठक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और कपूरथला में कथित रूप से बेअदबी की कोशिशों और उसके बाद दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटनाओं के मद्देनजर भी हुई है। सूत्रों ने कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत नायर, जो पटियाला से कांग्रेस सांसद हैं, बैठक में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
सूत्रों से पता चला कि सोनिया गांधी ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की संभावनाओं पर सांसदों से राय मांगी थी। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष के 10 जनपथ आवास पर हुई थी।
विज्ञापन