फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul Gandhi tweet on Arun Jaitley statement in Rajya Sabha

मनमोहन मुद्दे पर राहुल की चुटकी- 'डियर जेटली, पीएम मोदी के बयानों का मतलब कुछ और होता है'

Thu, 28 Dec 2017 01:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi tweet on Arun Jaitley statement in Rajya Sabha
गुजरात चुनाव के दौरान पीएम मोदी के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कांग्रेस नेताओं पर सवाल खड़े किए गए थे। इसपर कांग्रेस ने हंगामा किया, जिसके बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को संसद में सरकार की ओर सफाई पेश की थी और कहा था कि पीएम मोदी की बातों का वह मतलब नहीं था। जेटली की सफाई पर अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुटकी ली है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने ट्विटर पर ‘धन्यवाद मिस्टर जेटली। देश को यह याद दिलाने के लिए कि हमारे पीएम जो कहते हैं, उसका वह अर्थ नहीं होता और पीएम वह बात नहीं कहते, जिसका कोई अर्थ होता है।’ इस दौरान उन्होंने हैशटैग ‘बीजेपीलाइज’ का इस्तेमाल किया। अपने ट्वीट के साथ राहुल ने पीएम के उस भाषण का वीडियो भी साझा किया जिसमें मोदी ने गुजरात चुनाव में पाकिस्तान की साजिश होने की बात कही थी। 

जेटली ने सरकार की सफाई में कहा था कि "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बयाम या भाषणों में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह या पूर्व उप-राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी पर कोई सवाल नहीं उठाया। न ही उनके बयान के मायने इनकी देश के प्रति वचनबद्धता पर सवाल उठाने के थे। ऐसी कोई भी धारणा पूरी तरह गलत है। हम इन नेताओं का और इनकी राष्ट्र के प्रति वचनबद्धता का भी संपूर्ण आदर करते हैं।"

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा के पालनपुर में रैली के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर पर हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि अय्यर ने अपने घर पर पाक के पूर्व जनरल अरशद रफीक से मीटिंग की थी जिसमें अहमद पटेल को सीएम बनाने की बात हुई थी। मोदी ने कहा कि मीटिंग में मनमोहन सिंह समेत कई सीनियर नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed