फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi talk about faulted plane

राहुल गांधी बोले- जब आसमान से 8000 फुट नीचे आया प्लेन तो लगा...

Sun, 29 Apr 2018 01:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Apr 2018 01:49 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi talk about faulted plane

जनआक्रोश रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी फ्लाइट में हुई खराबी पर पहली बार खुलकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2-3 दिन पहले हम कर्नाटक जा रहे थे और हवाई जहाज 8000 फुट नीचे की ओर गिरा। 

विज्ञापन


मैंने सोचा चलो गाड़ी गई! मेरे दिमाग में आया कि मुझे कैलाश मानसरोवर जाना है! मुझे कर्नाटक चुनाव के बाद 10-15 दिन की छुट्टी चाहिए होगी ताकि, मैं वहां जा सकूं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस पार्टी जीतेगी, 2019 में कांग्रेस पार्टी जीतेगी क्योंकि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता शेर का बच्चा है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नई दिल्ली से हुबली ले जा रहे विशेष विमान में तकनीकी खराबी आने को कांग्रेस ने तोड़फोड़ की साजिश बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की थी। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन कर उनका हालचाल पूछा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के करीबी सहयोगी ने इस पर चिंता जताते हुए आशंका व्यक्त की थी कि राहुल को नुकसान पहुंचाने के लिए जानबूझ कर तो तोड़फोड़ नहीं की गई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली थी।राहुल गांधी के साथ यात्रा कर रहे उनके करीबी सहयोगी कौशल विद्यार्थी ने कर्नाटक के डीजीपी नीलमणि एन राजू को पत्र लिखकर शिकायत की थी। विमान के हुबली एयरपोर्ट पर लैंड करने से पहले उसमें खराबी आ गई थी। पत्र में कहा गया है कि सुबह करीब 10:45 बजे राहुल के विमान का संतुलन अचानक बिगड़ गया। वह तेजी से बाईं ओर झुकने लगा। 


पत्र में कहा गया था कि मौसम भी सामान्य था और हवा भी तेज नहीं थी। ऐसे में संदेह होना स्वाभाविक है। विमान का अचानक तेजी से नीचे की ओर आना मौसम संबंधी या स्वाभाविक नहीं, बल्कि उसमें तकनीकी खराबी थी। पत्र में कहा गया था कि विमान में जानबूझकर छेड़छाड़ से इनकार नहीं किया जा सकता है अत: इसकी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed