फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi slams On Pm Narendra Modi In Twitter 

राहुल का PM मोदी पर हमला, बोले- खुद को आम बताने वाले खास को लगाते हैं गले 

Mon, 22 Jan 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi slams On Pm Narendra Modi In Twitter 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी मेहमानों से गले मिलने पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठाया है। दरअसल दुनिया के नेताओं से गले मिलने के अपने अंदाज पर प्रधानमंत्री ने कहा है कि मैं एक आम आदमी हूं मुझे प्रोटोकॉल नहीं पता दुनिया के नेता भी उनके इस खुलेपन के लिए उन्हें पसंद करते हैं और मित्रवत रिश्ते बन जाते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मीडिया में आए इसी बयान पर रि-ट्वीट करते हुए व्यंगात्मक ढंग से लिखा है कि खुद को बताते हैं जो बहुत आम, खास को ही गले लगाना उनका काम, मोदीजी, ऐसी भी क्या मजबूरी गले लगाने वालों में किसान मजदूर और जवान का होना भी है जरूरी। 
विज्ञापन


राहुल गांधी पहले भी प्रधानमंत्री के गले मिलने को हगप्लोमेसी बताकर इसका कूटनीतिक लाभ न होने पर सवाल उठा चुके हैं। अभी हाल इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की यात्रा के दौरान कांग्रेस ने बाकायदा वीडियो और पुरानी तस्वीरें जारी करके निशाना साधा था। हालांकि उसके बाद भाजपा नेता और सांसद मीनाक्षी लेखी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की विदेशी मेहमानों से गले मिलते हुए कुछ पुरानी तस्वीरें ट्वीट जवाब दिया था। जिसके बाद कांग्रेस ने अधिकारिक तौर पर प्रधानमंत्री के गले मिलने की फोटो पर सफाई दी थी कि किसी द्वेष से ऐसा नहीं किया बल्कि हल्का फुल्का मजाक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





बताते चलें कि इससे पहले शुक्रवार यानि 19 जनवरी को भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पीएम मोदी के ऑल इंडिया रेडियो में प्रसारित किए जाने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम को निशाना बनाते हुए ट्वीट कर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि 'प्रिय नरेंद्र मोदी आपने अनुरोध किया था कि इस कार्यक्रम में उठाए जाने वाले मुद्दों के लिए अपने विचार और सुझाव दें।'



इसी संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग कर तीन सवाल पूछे थे। राहल ने पीएम मोदी से पूछा था कि 'युवाओं को नौकरी देने, चीन के साथ सीमा पर जारी दोकलाम विवाद और हरियाणा में हो रही रेप की घटनाओं को रोकने के लिए आप कैसी योजना बना रहे हैं?' गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर तीखा हमला कर अपने सवालों के जवाब मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed