फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress president Rahul Gandhi Says Will disclose new modi government scams

मोदी सरकार को चैन से नहीं बैठने देंगे राहुल गांधी, जल्द करेंगे और नए घोटालों का खुलासा

Thu, 11 Oct 2018 08:56 PM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Updated Thu, 11 Oct 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi Says Will disclose new modi government scams

राफेल को लेकर जिस तरह राहुल गांधी आक्रामक हुए हैं, उससे साफ हो गया है कि वे मोदी सरकार को अब चैन से नहीं बैठने देंगे। गुरुवार को राहुल ने आत्मविश्वास के साथ कहा है कि राफेल अकेला ऐसा रक्षा सौदा नहीं है, जिसमें मोदी सरकार दागदार हुई है। बहुत जल्द इस तरह के कई और भी रक्षा सौदे सामने आएंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हम दस्तावेज एकत्रित कर रहे हैं। लोगों के सामने दूसरे रक्षा सौदे, जिनमें देश के चौकीदार पर सवाल उठेंगे, आहिस्ता-आहिस्ता बाहर आएंगे। राहुल गांधी ने राफेल सौदे को संसद के शीतकालीन सत्र में जोर-शोर से उठाने की मंशा भी जाहिर कर दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी का कहना है कि राफेल सौदे में मोदी सरकार पूरी तरह फंसी नजर आ रही है। पहले फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद ने यह बात कही थी कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर अंबानी को राफेल का कांटेक्ट मिला है। अब संबंधित कंपनी में नंबर दो की हैसियत रखने वाले अधिकारी ने भी वही बात कह दी है तो फिर क्या बचता है। मतलब साफ है कि मोदी सरकार इस मामले में फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनी ने जोर देते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी राफेल रक्षा सौदे को 2019 का मुख्य चुनावी मुद्दा बनाएगी। हम इसे घर-घर तक ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। पोस्टर, बैनर, ऑडियो-वीडियो सीडी और सोशल मीडिया के अलावा पार्टी की युवा एवं महिला इकाई को भी इस मुद्दे पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हमारे प्रशिक्षित कार्यकर्ता चुनाव से पहले हर घर में जाकर राफेल की सच्चाई लोगों को बताएंगे। जैसा राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार इस मामले में जेपीसी का गठन करने से दूर भाग रही है, कांग्रेस पार्टी अपने सहयोगी दलों को लेकर यह मुद्दा संसद के आगामी सत्र में उठाएगी। 


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमारे सभी सहयोगी दल राफेल के मसले पर एक साथ खड़े हैं। हम जानते हैं कि भाजपा शीतकालीन सत्र में कांग्रेस पार्टी पर यह तोहमत लगाएगी कि वे सदन को चलने नहीं दे रहे हैं। वे ऐसा कहते रहें, लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के सामने मोदी सरकार को राफेल रक्षा सौदे में घोटाला होने की बात स्वीकार करने के लिए मजबूर कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed