फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Rahul Gandhi can gice his support to farmers

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लड़ेंगे किसानों की लड़ाई

Wed, 03 Oct 2018 05:39 AM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 05:39 AM IST
विज्ञापन
Congress President Rahul Gandhi can gice his support to farmers

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। सीडब्ल्यूसी की यह बैठक वर्धा, महाराष्ट्र में चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को राहुल गांधी किसानों से मिल सकते हैं। राहुल आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश की सीमा पर डटे किसानों को केंद्र सरकार से उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दे सकते हैं।

विज्ञापन


इससे पहले भी राहुल गांधी ने किसानों का साथ दिया है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन में गए थे और यूपीए-टू सरकार के समय में नोएडा से सटे भट्ठा पारसौल में भी किसानों का साथ दिया था।

विज्ञापन

पहले भी देते रहे हैं किसानों का साथ

पिछले चार साल के दौरान वह केंद्र सरकार के सामने भी किसानों की कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दे उठाते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के कारण राहुल गांधी मंगलवार को किसानों का साथ नहीं दे सके। हालांकि मंगलवार को सुबह वह दिल्ली में ही थे।

मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राजघाट जाकर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की कर्मस्थली वर्धा के सेवाग्राम आश्रम गए थे। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष वर्धा से लौट आए हैं। समझा जा रहा है कि वह बुधवार को गाजियाबाद जाकर किसानों से मिल सकते हैं और उनकी आवाज को अपना समर्थन दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष की टीम होमवर्क करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed