फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president Rahul gandhi attacks on PM Modi in inkalab rally

राहुल का पीएम मोदी पर वार, मुझसे आंख नहीं मिला पा रहा देश का चौकीदार

Wed, 30 Jan 2019 03:46 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
congress president Rahul gandhi attacks on PM Modi in inkalab rally
rahul gandhi PTI
राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश का चौकीदार मुझसे आंख से आंख नहीं मिला पा रहा है। उन्होंने यहां एक बार फिर से राफेल विमान सौदा में घोटाले का आरोप लगाया।
विज्ञापन


राहुल गांधी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में युवा कांग्रेस की इंकलाब रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां सीधे केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राफेल मुद्दे पर अभी तक सरकार संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

 
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि राफेल पर हमने 3-4 सवाल पूछे.....कभी यूं देखे, कभी इधर देखे, कभी उधर देख, कभी यहां देखे, आंख में आंख नहीं मिला पाया चौकीदार। उन्होंने कहा कि वह कल पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जी से मिले थे। पर्रिकर जी ने स्वयं कहा था कि डील बदलते समय पीएम ने देश के रक्षा मंत्री से नहीं पूछा था। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने राफेल विमान मामले को लेकर दावा किया कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आकर रहेगी और प्रधानमंत्री को इस वजह से नींद नहीं रही है।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने पांच साल में सिर्फ देश को बांटने का काम किया है।

गांधी ने कहा, 'साढ़े चार साल पहले नरेंद्र मोदी जी ने बोला कि वह हिंदुस्तान से कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मिटाना चाहते हैं। जहां जाते थे कहते थे कि वह चौकीदार बनाना चाहते हैं। अब पता चल गया कि चौकीदार क्या है।

उन्होंने कहा, ' मोदी जी ने वादा किया था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। क्या हिंदुस्तान का युवा कह रहा है कि दो करोड़ रोजगार मिला?' गांधी ने कहा, 'धीरे-धीरे राफेल की सच्चाई देश की जनता के सामने आ रही है। एक के बाद एक सबूत सामने आ रहे हैं। पूरी सच्चाई सामने आएगी। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 

उन्होंने दावा किया, ' हम जानते हैं कि मोदी जी आपको रात को आपको नींद नहीं आ रही है। आपको अनिल अंबानी, राफेल विमान और शहीदों की तस्वीर दिखाई दे रही हैं। ये तस्वीर आप लोगों ने (कांग्रेस कार्यकर्ता) उन्हें दिखाई है।

आधी रात सीबीआई के निदेशक को हटाए जाने पर भी उन्होंने फिर से सवाल खड़ा किया। पीएम पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि आप(पीएम मोदी) मेहुल चौकसी को अपना भाई कहते हैं। आप नीरव मोदी को, अनिल अंबानी को अपना भाई कहते हैं।


गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय युवा कांग्रेस ने ‘युवा क्रांति यात्रा’ निकाली थी। इस यात्रा का मकसद नरेंद्र मोदी सरकार की ‘विफलताओं’ से जनता खासकर युवाओं को जागरूक करना था। यह यात्रा 16 दिसंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को दिल्ली में इसका समापन हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed