राहुल ने पीएम मोदी से पूछे तीन सवाल, बोले- 'मन की बात' में बताइये क्या है प्लान?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीएम मोदी के ऑल इंडिया रेडियो में प्रसारित किए जाने वाले 'मन की बात' कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, प्रिय नरेंद्र मोदी आपने अनुरोध किया था कि इस कार्यक्रम में उठाने के लिए अपने विचार और सुझाव दें। इसी संदर्भ में कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम के सोशल मीडिया अकाउंट पर टैग कर तीन सवाल पूछे हैं। राहल ने पीएम मोदी से पूछा कि युवाओं को नौकरी देने, चीन के साथ सीमा पर जारी दोकलम विवाद और हरियाणा में हो रही रेप की घटनाओं को रोकने के लिए आप कैसी योजना बना रहे हैं?
Dear @narendramodi, since you've requested some ideas for your #MannKiBaat monologue, tell us about how you plan to:
विज्ञापन
1. Get our youth JOBS
2. Get the Chinese out of DHOKA-LAM
3. Stop the RAPES in Haryana. pic.twitter.com/pwexqxKrTQ — Office of RG (@OfficeOfRG) January 19, 2018
राहल के पीएम मोदी से तीन सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछा कि देश के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने, चीन के साथ जारी दोकलम विवाद और हरियाणा में हो रही रेप की घटनाओं को रोकने के लिए आप कैसी योजना बना रहे हैं?
गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए पीएम मोदी पर हमला कर अपने सवालों के जवाब मांग रहे हैं।