फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge targeted PM Modi and Amit Shah News In Hindi

Congress: मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा नेताओं पर बोला बड़ा हमला, कहा- संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही सरकार

Sun, 26 Jan 2025 03:29 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 03:29 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है और नागरिकों के अधिकारों, खासकर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बयान का भी मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge targeted PM Modi and Amit Shah News In Hindi
मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भाजपा नेताओं पर तीखा हमला किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को 'नरकवासी' बताते हुए कहा कि इन नेताओं ने देश को आजादी दिलाने या अर्थव्यवस्था और समाज की भलाई के लिए कुछ नहीं किया। खरगे ने विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर डॉ. बी आर अंबेडकर वाले बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी आर अंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। 
विज्ञापन


संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही भाजपा-खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा कि भाजपा सरकार संविधान के मूल्यों को खत्म कर रही है और नागरिकों के अधिकारों, खासकर महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने पीएम मोदी के भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बयान का भी मजाक उड़ाया और कहा कि भाजपा सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पिछड़ा कर रही है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों और ताकतवर लोगों को फायदा दे रही है, जबकि गरीबों को नजरअंदाज कर रही है।
विज्ञापन


संसद में कामकाज में गिरावट आ रही- खरगे
खरगे ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार देश के संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद में कामकाज में गिरावट आ रही है। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार धार्मिक कट्टरवाद को बढ़ावा दे रही है, जिससे समाज में नफरत और विभाजन फैल रहा है और अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के खिलाफ भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मणिपुर को लेकर भी किया घेराव
इसके साथ ही मणिपुर हिंसा को लेकर भी भाजपा का घेराव किया। उन्होंने कहा कि मणिपुर में हिंसा जारी है, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से कोई जवाबदेही नहीं है। बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को इंदौर जा रहे हैं, जहां वह गांधी और अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed