फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress president mallikarjun Kharge slams BJP for appropriating Patel legacy recalls he banned RSS

Congress: 'सरदार पटेल की विरासत हड़पना चाहती है भाजपा, उन्होंने ही संघ पर प्रतिबंध लगाया था', खरगे का आरोप

Tue, 08 Apr 2025 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Apr 2025 03:05 PM IST
सार

खरगे ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी संविधान और संविधान निर्माताओं दोनों का सम्मान करती है और जानती है कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।' उन्होंने कहा, 'सरदार पटेल साहब हमारे दिलों में, हमारे विचारों में बसते हैं। हम उनकी विरासत को आगे ले जा रहे हैं।'

विज्ञापन
congress president mallikarjun Kharge slams BJP for appropriating Patel legacy recalls he banned RSS
कांग्रेस की बैठक में मौजूद पार्टी के शीर्ष नेता - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और संघ पर सरदार पटेल की विरासत हड़पने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ देश के नायकों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार, सरदार पटेल की विचारधारा संघ के खिलाफ थी और उन्होंने संघ पर प्रतिबंध भी लगाया था। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को गुजरात में शुरू हुई। इस दौरान अपने भाषण में सरदार पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार सांप्रदायिक भेदभाव पैदा करके असल मुद्दों से लोगों के ध्यान भटकाना चाहती है।
विज्ञापन


'देश के नायकों के खिलाफ रची जा रही साजिश'
मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि 'पिछले कई वर्षों से देश के कई नायकों के खिलाफ सुनियोजित साजिश की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और ये माहौल वो लोग बना रहे हैं जिनके पास अपनी उपलब्धियों के तौर पर दिखाने के लिए कुछ नहीं है।' उन्होंने भाजपा-आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान के तौर पर दिखाने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने यह दिखाने की साजिश की कि सरदार पटेल और पंडित नेहरू के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। जबकि सच्चाई यह है कि वे एक ही सिक्के के दो पहलू थे। कई घटनाएं और दस्तावेज उनके सौहार्दपूर्ण संबंधों के गवाह हैं।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- World Health Day: 'मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को आईसीयू में पहुंचाया', केंद्र सरकार पर बरसे खरगे
विज्ञापन
विज्ञापन


'सरदार पटेल ने संघ पर लगाया था प्रतिबंध'
खरगे ने दावा किया कि दोनों के बीच लगभग रोजाना पत्राचार होता था। नेहरू जी सभी मामलों में उनकी सलाह लेते थे। नेहरू जी पटेल साहब का बहुत सम्मान करते थे। अगर उन्हें कोई सलाह लेनी होती तो वे खुद पटेल जी के घर जाते थे।' उन्होंने कहा कि पटेल की विचारधारा आरएसएस के विचारों के विपरीत थी और उन्होंने संगठन पर प्रतिबंध भी लगाया था, लेकिन यह हास्यास्पद है कि आज उस संघ के लोग सरदार पटेल की विरासत पर दावा करते हैं।' खरगे ने दावा किया कि महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने ही बाबा साहब आंबेडकर को संविधान सभा का सदस्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। खुद आंबेडकर ने 25 नवंबर, 1949 को संविधान सभा में अपने अंतिम भाषण में कहा था कि 'कांग्रेस पार्टी के समर्थन के बिना संविधान नहीं बनाया जा सकता था। लेकिन जब संविधान बनाया गया, तो आरएसएस ने गांधीजी, पंडित नेहरू, डॉ आंबेडकर और कांग्रेस की खूब आलोचना की। उन्होंने रामलीला मैदान में संविधान और इन नेताओं के पुतले जलाए। 

ये भी पढ़ें- Congress: कांग्रेस का अधिवेशन कल से अहमदाबाद में; विदेश नीति और निजी क्षेत्र में आरक्षण होगा मुख्य मुद्दा

खरगे ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी संविधान और संविधान निर्माताओं दोनों का सम्मान करती है और जानती है कि इसकी रक्षा कैसे करनी है।' उन्होंने कहा, 'सरदार पटेल साहब हमारे दिलों में, हमारे विचारों में बसते हैं। हम उनकी विरासत को आगे ले जा रहे हैं। हमने इसी सोच के साथ अहमदाबाद में सरदार पटेल संग्रहालय में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक आयोजित की है।' खरगे ने आगे आरोप लगाया कि आज भाजपा और संघ परिवार के लोग गांधी जी से जुड़ी संस्थाओं पर कब्जा कर रहे हैं और उन्हें उनके वैचारिक विरोधियों को सौंप रहे हैं। 

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed