फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Mallikarjun Kharge remarks at the extended CWC meeting news and update

CWC Meeting: 'हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा', कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोले खरगे

Sat, 08 Jun 2024 01:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 08 Jun 2024 01:12 PM IST
सार

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई, वहां हम दोनों सीटें जीते।

विज्ञापन
Congress President Mallikarjun Kharge remarks at the extended CWC meeting news and update
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आज कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस चुनाव नतीजों की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ। बैठक करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुई। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। बैठक में खरगे ने इस बात पर जोर दिया कि सत्ता में हो या नहीं, हमें निरंतर काम करते रहना है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस कार्यसमिति देशभर में फैले कांग्रेस पार्टी के नेताओं और करोड़ों कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है, जिन्होंने पिछले कुछ महीनों में अथक परिश्रम किया। मैं आपकी दृढ़ इच्छा शक्ति, संकल्प और परिश्रम के लिए बधाई देता हूं।'
विज्ञापन


जनता ने संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया
उन्होंने आगे कहा कि जनता ने हम पर विश्वास जताकर तानाशाही शक्तियों और संविधान विरोधी ताकतों को कड़ा जवाब दिया है। हिंदुस्तान के मतदाताओं ने भाजपा के 10 साल की विभाजनकारी, नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति को खारिज किया है। इसके अलावा कांग्रेस नेता ने कांग्रेस के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। कहा कि18वीं लोकसभा का सदस्य बनने पर सभी को शुभकामनाए। आप लोगों ने विपरीत परस्तिथियों में चुनाव लड़कर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के चहेते राहुल गांधी को बधाई
खरगे ने सोनिया गांधी का भी आभार जताया। कहा, 'इस अवसर पर मैं सोनिया गांधी जी को भी धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने चुनाव की तैयारियों, गठबंधन की बैठकों में बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने लंबे अनुभव के आधार पर हम सब का मार्गदर्शन किया। मैं लोगों के चहेते राहुल गांधी को भी बधाई दूंगा, जिन्होंने संविधान, आर्थिक गैर बराबरी, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय और सौहार्द्र जैसे मसलों को जन-जन का मुद्दा बना दिया।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'यह राहुल के नेतृत्व में दो साल पहले चार हजार किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा और फिर 6,600 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फल है, जिसकी मदद से हमें जनता से जुड़ने और उनकी समस्याओं, सरोकारों, और आकांक्षाओं को जानने में मदद मिला। इसी आधार पर कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी अभियान तैयार किया।'

इसके अलावा, खरगे ने प्रियंका को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम प्रियंका को अमेठी और रायबरेली के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में भी जोरदार प्रचार करने के लिए बधाई देते हैं। 

हमारे कार्यकर्ताओं ने एक नई उमंग और जोश के साथ काम किया
उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस के अपने सभी वरिष्ठ सहयोगियों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने एक टीम की तरह काम किया। ये हमारे सामूहिक प्रयासों का ही असर था कि देशभर में हमारे कार्यकर्ताओं ने एक नई उमंग और जोश के साथ काम किया। उन्होनेअपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमें यह बात हमेशा याद रखनी है कि परिश्रम और संकल्प से हम बड़े से बड़े विरोधी को मात दे सकते है।'

यहां हुई सीटों में बढ़ोतरी
उन्होंने आगे कहा, 'यहां मैं इस बात का भी खास उल्लेख करना चाहूंगा कि जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर कांग्रेस पार्टी के वोट प्रतिशत और सीटों में बढ़ोतरी हुई। मणिपुर जहां से न्याय यात्रा शुरू हुई, वहां हम दोनों सीटें जीते। नागालैंड, असम, मेघालय जैसे उत्तर-पूर्व के कई राज्यों में हमे सीटें मिली। महाराष्ट्र में हम सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। देशभर में कांग्रेस पार्टी को लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए लोगों का अपार समर्थन मिला।'

खरगे ने कहा कि यही नहीं एससी, एसटी, पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक, और ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी की सीटों में वृद्धि हुई। हमें आगे यह प्रयास करना है कि शहरी मतदाताओं के बीच हम अपना प्रभाव बनाए और इन इलाकों में भी पार्टी को मजबूत करें। 

कुछ जगह परिणाम सही नहीं आए
उन्होंने कहा, 'जहां हम कुछ राज्यों में कांग्रेस पार्टी के अच्छे प्रदर्शन पर खुश हैं, तो वहीं उन राज्यों पर भी खास तौर से गौर करना होगा, जहां कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं और अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम आए। जहां हमने विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर सरकार बनाई, लेकिन लोकसभा में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए। इन सभी बातों पर हम जल्दी ही अलग से चर्चा करेंगे। जो तत्कालिक कदम उठाना होगा, वो भी हम उठाएंगे।'

इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों की तारीफ की
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने इंडिया गठबंधन के साथी दलों की सराहना भी की। कहा कि खास तौर पर अपने साथी दलों की प्रशंसा करना चाहूंगा। विभिन्न राज्यों में सभी सहयोगी दलों ने अहम भूमिका निभाई, हर पक्ष ने यथासंभव योगदान दिया। एक स्वर में साथ रहे। इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ हम संसद और संसद केबाहर एकजुट होकर और मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिन अहम मुद्दों पर हम चुनाव अभियान में गए वे आम जनता के सरोकार के मुद्दे हैं। इसलिए वे हमेशा हमारी ध्यान में रहेंगे। संसद और संसद के बाहर जनता के इन सवालों को हम लगातार उठाते रहेंगे। हम जनमत को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। देश की जनता के एक बड़े तबके ने हम पर भरोसा किया है। हम उनका भरोसा बरकरार रखने के लिए सभी संभव प्रयास करेंगे। हमें अनुशासित रहना है। हमें एकजुट रहना है।


हम लगातार काम करते रहेंगे
उन्होंने आगे कहा कि हमारा काम निरंतर जारी रहेगा, चाहे हम सत्ता में हो या नहीं। हमें 24 घंटे, 365 दिन लोगों के बीच रहना होगा, जनता के मुद्दों को उठाना होगा। कुछ महीनों में महत्वपूर्ण राज्यों के चुनाव होने है, हमें हर कीमत पर विरोधी दलों को परास्त कर, अपनी सरकार बनानी है। लोग बदलाव चाहते है, हमें उनकी ताकत बनना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed